रतलाम में चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर गिरी महिला, RPF जवान ने दिखाई मुस्तैदी

रतलाम में चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर गिरी महिला, RPF जवान ने दिखाई मुस्तैदी

Ratlam news: रतलाम रेलवे स्टेशन पर जल्दबाजी में एक बुजुर्ग महिला ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी जिससे वह बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। ये हादसा प्लेटफार्म नंबर 5 पर उस समय हुआ जब निजामुद्दीन एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए यहां से रवाना हुई। महिला के ट्रेन से छलांग लगाते हैं मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान ने दौड़ लगाकर उसे संभाला और अन्य लोग भी महिला के पास पहुंचे।

यह महिला नागदा की रहने वाली है और जानकारी ना होने के चलते गलत ट्रेन में बैठ गई थी। ट्रेन में चढ़ने के बाद जब महिला को अन्य यात्रियों से पता चला कि वह गलत ट्रेन में सवार हो गई है तो उन्होंने चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान महिला अचानक से प्लेटफार्म पर आ गिरी। गनीमत यह रही कि ट्रेन की स्पीड ज्यादा नहीं थी इसलिए महिला को मामूली चोट आई है।

[dgv_vimeo_video id=”783885350″]

मौके पर मौजूद आरपीएफ के जवान और एक अन्य महिला ने तुरंत ही बुजुर्गों को उठाया और हाथ पैर की मालिश कर प्राथमिक उपचार के लिए लेकर गए। महिला को कोई गंभीर चोट नहीं लगी थी इसलिए उपचार देने के बाद उन्हें समझाइश दी गई कि आगे से वह कभी भी इस तरह की कोशिश ना करें और उन्हें अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया। ये पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews