नाजुक सी बिटिया को दें फूलों से प्रेरित 6 नाम, जानें इनके सुंदर अर्थ

बेटियां हर घर की रौनक होती हैं और उनसे घर में हमेशा खुशहाली छाई रहती है। अगर आपके घर में नन्ही परी का जन्म हुआ है और आप उसके लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो हम कुछ खूबसूरत नाम की लिस्ट लेकर आए हैं।
baby nicknames

Baby Name: हर माता-पिता के लिए दुनिया में उनकी संतान सबसे ज्यादा कीमती होती है। अपनी संतान की खुशहाली के लिए माता-पिता भगवान से प्रार्थना तो करते ही हैं। साथ ही उन्हें दुनिया की सारी खुशियां देने की कोशिश भी करते हैं। सभी चाहते हैं कि उनके बच्चे अच्छे गुणों के मालिक बने और उनकी सभी तारीफ करें। बच्चों को बेहतरीन बनाने के लिए यह जरूरी है कि उनका नाम भी बेहतर रखा जाए।

हिंदू धर्म में वैसे भी 16 संस्कार किए जाते हैं, जिनमें से नामकरण संस्कार बहुत जरूरी माना गया है। इस संस्कार के जरिए बच्चों को जीवन भर के लिए नाम के रूप में पहचान दी जाती है। अगर आपके घर में किसी नन्ही परी का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई प्यारा सा नाम ढूंढ रहे हैं तो हम आपको फूलों से प्रेरित कुछ खूबसूरत नाम बताते हैं।

फूलों से प्रेरित नाम (Baby Name)

अयाना

यह बहुत ही छोटा सा और प्यारा नाम है, जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ सुंदर फूल होता है।

मृणाली

यह प्यारा नाम है जो बेटी के लिए बेस्ट रहेगा। कमल के फूल को यही कहा जाता है। बेटी को इस नाम से पुकारा जा सकता है।

रैहाना

एक सुंदर नाम है जो आप अपनी फूल सी बेटी को दे सकते हैं। गुलाब की खुशबू को इसी नाम से पुकारा जाता है।

जोशिका

यह एक अलग और खूबसूरत सा नाम है जो बेटी के लिए बेस्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ फूल की कली होता है और बेटियां तो वैसे भी कुछ फूलों की नाजुक कली होती हैं।

सुमैरा

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। आध्यात्मिक छवि लिया हुआ यह नाम बहुत प्यार है जिसका अर्थ फूल होता है।

नेशा

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। जो लोग छोटे नाम पर नामकरण करना चाहते हैं उनके लिए ही अच्छा रहेगा। प्यारा सा फूल यही कहलाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews