‘आभ’ से खत्म होने वाले सुंदर संस्कृत नाम, जानें इनके प्यारे अर्थ

हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए सबसे खूबसूरत नाम ढूंढते हैं। अगर आप अपने बेटे के लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो हम कुछ नामों की लिस्ट लेकर आए हैं।
Abh baby name

हर माता-पिता अपने बच्चों के नाम सबसे सुंदर रखना चाहते हैं। कोई सोचते हैं कि नाम ऐसा हो जिसका कोई खूबसूरत सा अर्थ निकलता हो ताकि हर कोई तारीफ करें। आजकल तो वैसे भी मॉडर्न होते जमाने में लोगों को सब कुछ यूनिक चाहिए होता है। अगर आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है तो आप भी उसके लिए कोई ना कोई सुंदर नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे।

अक्षर माता-पिता ऐसे नाम रखने के बारे में सोच लेते हैं जो ट्रेंड में चल रहे हैं। यह सबका अपना शौक हो सकता है लेकिन ट्रेंड के पीछे भागने से पहले नाम के अर्थ को जान लेना बहुत जरूरी है। कई बार हम बिना सोचे बच्चों का नाम तो रख देते हैं लेकिन अर्थ ठीक ना होने की वजह से बच्चे के स्वभाव पर इसका गलत असर दिखाई देता है। आज हम आपके लिए कुछ प्यारे नाम की लिस्ट लेकर आए हैं।

आभ पर खत्म होने वाले सुंदर नाम (Abh Baby Name)

अगर आपके घर में प्यारे बच्चे का जन्म हुआ है और आप उसे ऐसे नाम देना चाहते हैं जो आभ शब्द पर खत्म होते हैं। तो समझिए आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। हम आपको कुछ ऐसे नाम बताते हैं जो इन्हीं पर समाप्त होते हैं और उनके अर्थ भी सुंदर हैं। चलिए इन नामों की लिस्ट देख लेते हैं।

अर्काभ

यह बहुत सुंदर और यूनिक नाम है जो आप अपने बेटे को दे सकते हैं। सूर्य की आभा से संपन्न इस नाम का सुंदर अर्थ है।

इंद्राभ

यह भी एक अलग नाम है और उन लोगों के लिए बेस्ट है जो बच्चे के लिए यूनीक चीज ढूंढ रहे हैं। जिसकी आभा इंद्र के समान हो उसे यही कहा जाता है।

चन्द्राभ

यह बहुत प्यारा नाम है जो आप अपने लाडले बेटे को दे सकते हैं। जो चंद्र के समान दीप्तिमान होता है उसे यही कहते हैं।

देवाभ

यह भी बहुत खूबसूरत नाम है जो आप लाडले बच्चों को दे सकते हैं। जिसकी आभा दिव्य होती है, उसे यही कहा जाता है।

रत्नाभ

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो बच्चों के नामकरण के लिए चुन सकते हैं। जो रत्नों के समान चमकता है उसे यही कहा जाता है।

हेमाभ

यह बहुत ही अलग और प्यारा नाम है जो आप नन्हे मेहमान के लिए चुन सकते हैं। जो स्वर्ण की आभा लिए हुए होता है, उसे यही कहा जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews