होली पर लड्डू गोपाल को लगाएं ये 3 खास गुलाल, मिलेगी धन, वैभव और खुशहाली

होली (Holi 2025) सिर्फ रंगों का त्योहार ही नहीं, बल्कि श्रीकृष्ण की भक्ति और आशीर्वाद पाने का शुभ अवसर भी है. मान्यता है कि इस दिन लड्डू गोपाल की गुलाल से विशेष पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, शांति और धन-वैभव का संचार होता है.
Holi 2025

हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होली (Holi 2025) का त्योहार मनाया जाता है, इस दिन लोग एक दूसरे को रंग बिरंगे रंग लगाते हैं और कहते हैं बुरा न मानो होली है. होली को रंगों का त्योहार भी कहा जाता है. क्या आपको पता है कि होली पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा करने का विशेष महत्व है, जी हाँ इस दिन राधा कृष्ण की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.

होली के पावन पर्व पर अगर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप यानी लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना की जाए और उन्हें तरह तरह के गुलाल अर्पित किए जाए, तो लड्डू गोपाल बहुत प्रसन्न होते हैं, ऐसा करने से भक्तों के सभी दुख ख़त्म हो जाते हैं. जल्द ही इस आर्टिकल में समझते हैं कि लड्डू गोपाल को किस किस प्रकार के गुलाल मज़बूत करना चाहिए.

केसर का गुलाल

अगर होली के पावन पर्व पर भगवान लड्डू गोपाल को केसर से बना गुलाब अर्पित करेंगे, तो ऐसे में बृहस्पति ग्रह मज़बूत होगा. ऐसा करने से भक्तों की भाग्य खुल जाएंगे, घर में भी हमेशा ख़ुशहाली बनी रहेगी. तरक़्क़ी के नए नए मार्ग खुलेंगे.

गुलाब का गुलाल

होली के दिन कैमिकल वाले गुलाल का इस्तेमाल करने की बजाय घर पर बनाएँ गए फूलों के गुलाल का इस्तेमाल करना चाहिए. गुलाब के फूल से बना हुआ गुलाल अगर लड्डू गोपाल को अर्पित करते हैं, तो ऐसे में मंगल और शुक्र ग्रह मज़बूत होता है.

गुड़हल का गुलाल

माँ लक्ष्मी को ना सिर्फ़ कमल का फूल अत्यंत प्रिय है, बल्कि उन्हें गुड़हल का फूल भी बहुत प्रिय है. होली के दिन लड्डू गोपाल को गुड़हल के फूल से बने गुलाल को अर्पित करने से माँ लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं, और भक्तों की आर्थिक स्थिति मज़बूत करती है.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews