बच्चों के लिए ढूंढ रहे हैं ‘न’ अक्षर से प्यारे नाम, इन नामों पर करें नामकरण

किसी भी व्यक्ति के जीवन पर उसके नाम का गहरा असर होता है। यही वजह है कि जब बच्चों का नामकरण किया जाता है तो प्यारे नाम तलाशे जाते हैं। चलिए आज हम आपको न से शुरू होने वाले कुछ प्यारे नाम बताते हैं।
Baby Name

Baby Name: हर माता-पिता के लिए संतान का आगमन उनके जीवन का सबसे खूबसूरत पल होता है। जब घर में बच्चों का आगमन होता है तो सब कुछ खुशियों से भरा हुआ नजर आता है। सिर्फ माता-पिता ही नहीं बल्कि पूरे परिवार की दुनिया बच्चों के इर्द-गिर्द घूमने लगती है।

जब घर में नन्हे मेहमान का आगमन होता है, तब सभी उससे जुड़ी चीजों को बेहतर बनाना चाहते हैं। बच्चे के कपड़ो खिलौने से लेकर हर चीज का विशेष ध्यान रखा जाता है। एक चीज और है, जिसपर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है और वह है बच्चों का नाम। सभी चाहते हैं कि बच्चों को बेस्ट से बेस्ट नाम दिया जाए। अगर आपके घर में भी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसे कोई प्यारा नाम देना चाहते हैं। तो आज हम आपके लिए बच्चों के कुछ प्यारे नाम की लिस्ट लेकर आए हैं।

नित्या

यह एक बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। यह देवी पार्वती का एक नाम है। यह नाम आपके बच्चे को शक्तिशाली और खूबसूरत व्यक्तित्व देगा।

निशा

यह दो अक्षर का एक सुंदर नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ रात और रात्रि में रहने वाली शांति होता है। यह एक छोटा और प्यारा नाम है।

नीलम

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपने बेटे को दे सकते हैं। यह एक बहुमूल्य रत्न का नाम है जो काफी कीमती माना जाता है। इस नाम की तरह प्रभाव भी बच्चों के जीवन में देखने को मिलता है।

निधि

यह दो अक्षर का एक सुंदर सा नाम है, जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ खजाना और बहुत पैसा होता है।

निश्का

यह बहुत ही सुंदर और मॉडर्न नाम है जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ बहुत कीमती और बहुमूल्य होता है।

नायरा

यह एक प्यारा नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। दरअसल ये ट्रेंडी नाम है जो टीवी सीरियल्स में काफी सुनने को मिलता है। इस नाम का अर्थ प्यारी, नारी और अनोखी होता है।

निशिता

यह भी हटकर और सुंदर नाम होगा जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ संपूर्ण और समर्पित होता है। चतुर और सतर्क भी इस नाम के दो प्यार अर्थ हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews