28 अक्टूबर को लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव, जानें सूतककाल-टाइम

lunar Eclipse

Chandra Grahan 2023 : दिवाली से पहले 28 अक्टूबर को साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस दिन शरद पूर्णिमा पड़ रही है है । यह आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है, ऐसे में इस दिन खास अद्भूत संयोग बन रहा है। वही यह पूरे साल में लगने वाले सभी ग्रहणों में एक मात्र ऐसा ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई देगा और इसका सूतक काल भी मान्य होगा। विज्ञान में इसे खगोलीय घटना माना जाता है लेकिन धर्म और ज्योतिष में भी इसका विशेष महत्व माना गया है।

भारत में दिखेगा ग्रहण,सूतक काल मान्य,

पंचांग के अनुसार, साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को 1बजकर 5 मिनट 18 सैंकड पर शुरू होगा और रात्रि 2:24 पर मोक्ष होगा। ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटे 16 मिनट की होगी । भारत के अलावा यह चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया,अफ्रीका,अमेरिका,कनाडा, हिंद महासागर में भी दिखाई देगा। चुंकी चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, ऐसे में चंद्र ग्रहण के सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ समेत सभी शुभ कार्य वर्जित होंगे। मंदिरों के पट बंद कर दिए जाएंगे ।

क्या होता है चन्द्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच आ जाती है। इस दौरान चांद धरती की छाया से पूरी तरह से छुप जाता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक दूसरे के बिल्कुल सीध में होते हैं। इस दौरान जब हम धरती से चांद देखते हैं तो वह हमें काला नजर आता है और इसे चंद्रग्रहण कहा जाता है।

राशियों पर कैसा प्रभाव

  • ज्योतिष के अनुसार, यह एक खण्डग्रास चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई देगा। यह चन्द्र ग्रहण इसलिए भी खास है क्योंकि अक्टूबर में राहु केतु भी अपनी चाल बदलेंगे, जिसका कई राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
  • मेष वृषभ और कर्क राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। चंद्र ग्रहण के दिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें वरना भविष्य में नुकसान हो सकता है। शत्रुओं के कारण आपको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।
  • इसके अलावा कुंभ , मकर , मिथुन, तुला, वृश्चिक, सिंह, धनु और मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। करियर और बिजनेस में प्रगति,कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलने के साथ अचानक धनलाभ के योग है।कन्या राशि वालों के लिए मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews