Astro Tips: तुलसी पूजन करते समय इन 4 चीजों का रखें ध्यान, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी, होगा धन आगमन

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का काफी महत्व माना गया है। तुलसी पर जल चढ़ाते समय अगर कुछ नियमों का ध्यान रख लिया जाए तो व्यक्ति धनवान बन सकता है।
Astro Tips

Astro Tips: हर व्यक्ति अपने जीवन में खूब सफलता और समृद्धि हासिल करना चाहता है। इसके लिए सभी अपने-अपने तरीके से मेहनत भी करते हैं। नौकरी करने वाला जहां अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिश करता है। तो वहीं जो लोग व्यापार करते हैं वह भी अच्छी से अच्छी डील फाइनल करने की कोशिश करते हैं।

हम सफलता पाने के लिए जितनी मेहनत करते हैं। उनके साथ अगर हम कुछ ज्योतिष उपाय भी जोड़ दें तो हमारा जीवन पूरी तरह से बदल सकता है। आज हम आपको तुलसी से जुड़ा है कैसा उपाय बताते हैं जिससे अगर आपने अपना लिया तो आप धनवान बन सकते हैं।

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का काफी महत्व माना गया है। हिंदू धर्म में रोजाना तुलसी पूजन करने जल अर्पित करने और दीपक लगाने का नियम बताया गया है। अगर तुलसी के पौधे की रोज पूजन की जाती है तो धन से जुड़े समस्या दूर हो जाती है। ज्योतिष के मुताबिक तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है। जो व्यक्ति रोजाना पौधे को जल चढ़ता है उसे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

करें ये उपाय

अक्षत

अगर आप माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो तुलसी को जल अर्पित करते समय पानी में अक्षत मिलना चाहिए। ऐसा करने से धन संबंधी समस्या दूर हो जाती है।

दीपक

तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है। रोजाना शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं।

इस मंत्र का जाप

जब भी आप तुलसी को जल अर्पित कर रहे होते हैं तो आपको ॐ सुभद्राय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसने लगती है।

दिशा

तुलसी का पौधा लगाते समय आपको दिशा का ध्यान रखना भी जरूरी है। हमेशा इसे उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

होंगे ये लाभ

अगर आप तुलसी पूजा करते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इससे तरक्की के रास्ते भी खुल जाते हैं।

अगर तुलसी के पौधे के पास दीपक लगाया जाता है तो परिवार में सुख समृद्धि का आगमन होता है। जो लोग धन की कमी का सामना कर रहे हैं उनकी यह परेशानी दीपक लगाने से दूर हो जाती है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews