Strawberry Moon : आज आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, ईस्‍ट में स्ट्रॉबेरी मून तो वेस्‍ट में वीनस एट ग्रेटेस्‍ट इलोंगेशन बिखेरेंगे चमक

Strawberry supermoon

Strawberry Moon With Venus : आज 4 जून रविवार को आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। वट पूर्णिमा का चांद जहां आज रविवार पूर्व दिशा में स्ट्रॉबेरी मून नाम के साथ चमक रहा होगा तो वहीं पश्चिम दिशा में शुक्र अपनी चमक बढ़ाये हुये सूर्य के साथ सबसे अधिक कोणीय दूरी पर रहेगा । वही अगले साल स्‍ट्राबेरी मून 22 जून 2024 को होगा तो वहीं वीनस एट ग्रेटेस्‍ट इलोंगेशन की यह घटना 10 जनवरी 2025 को देखी जा सकेगी ।

आज शाम आसमान में दिखेगा यह अद्भुत नजारा

चमकते खगोलीय पिंडों की शाम की जानकारी देते हुए नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि पश्चिमी देशों में आज पूर्णिमा के इस चंद्रमा को स्‍ट्राबेरी के पकने के आरंभ होने के समय को देखते हुये स्‍ट्राबेरी मून नाम दिया गया है । कुछ देशों में इसे हॉट मून, रोज़ मून , मीड मून कहा जाता है । पूर्णिमा का चांद महने के बदलने और मौसम की जानकारी का समय बताने आकाशीय घड़ी के रूप में उपयोग किया जाता रहा है ।

वीनस एट ग्रेटेस्‍ट इलोंगेशन

सारिका ने विद्याविज्ञान कार्यक्रम के अंतर्गत बताया कि आज पश्चिमी आकाश में चमकता दिखने वाला वीनस इस साल के लिये, पृथ्‍वी से देखने पर सूर्य से सबसे अधिक कोणीय दूरी पर पहुंचेगा । यह इस समय माईनस 4.3 के मैग्‍नीट्यूड से चमचमायेगा । आज की यह खगोलीय घटना वीनस एट ग्रेटेस्‍ट इलोंगेशन कहलाती है जिसमें इसकी डिस्‍क का आधा भाग सूर्यप्रकाश से चमचमाता दिखेगा । वीनस कुछ दिन पहले ही क्षितिज से इसके सबसे अधिक एल्‍टीट्यूड 42 डिग्री पर पहुंचा है । इसके बाद भी वीनस अपनी चमक बढ़ाता रहेगा और 9 जुलाई को यह सबसे चमकदार होगा ।

जानिए स्ट्रॉबेरी मून के बारे में

जिस तरह हिंदू धर्म में पंचांग के अनुसार हर महीने की पूर्णिमा तिथि को अलग-अलग नामों से जाना जाता है, उसी तरह उत्तरी अमेरिका और अलग-अलग देशों में भी पूर्णिमा के चांद को अलग-अलग नामों से जाना जाता है।  उत्तरी अमेरिका में जून की पूर्णिमा के दिन स्ट्रॉबेरी की फसल पकने लगती है, इसलिए इसे स्ट्रॉबेरी मून (Strawberry Moon 2023) कहा जाता है। वही साल में पड़ने वाली सभी पूर्णिमा के चांद में स्ट्रॉबेरी मून अधिक लोकप्रिय है। इसके अलावा यूरोप में इसे रोज मून कहा जाता है और इसी तरह स्ट्रॉबेरी मून को हनी मून और हॉट मून जैसे नामों से भी जाना जाता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews