Guru Chandal yog 2023 : गुरु-राहु की युति से बना यह योग, इन 5 राशियों को अक्टूबर तक रहना होगा सतर्क, धनहानि के भी संकेत

grah gochar

Guru Chandal yog 2023 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार देव गुरु बृहस्पति और पापी ग्रह राहु की युति से गुरु चांडाल योग का निर्माण होता है। हाल ही में 22 अप्रैल को देव गुरु बृहस्पति ने मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश किया है, जो 1 मई 2024 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे।

ज्योतिष के अनुसार, राहु पहले से ही मेष राशि में विराजमान है, ऐसे में बृहस्पति के मेष राशि में प्रवेश करने से गुरु चांडाल योग का निर्माण हो गया, जिसका असर 30 अक्टूबर 2023 तक रहेगा लेकिन राहु के वृषभ राशि में गोचर करने के साथ ही यह समाप्त हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु चांडाल योग को एक अशुभ योग माना जाता है, ऐसे में इसका असर मनुष्य की शिक्षा, चरित्र और धन पर देखने को मिलता है।

जानिए राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव

मेष राशि : गुरु चांडाल योग आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, वाद-विवाद से बचें, नौकरी पेशा लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यापारी वर्ग सोच समझकर निवेश करें। 30 अक्टूबर तक कोई भी फैसला लेने में बड़ी सावधानी लें। स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है। आप किसी भी काम से या बात से संतुष्ट नहीं होंगे और करियर से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि : जातकों के लिए गुरु चांडाल योग अशुभ माना जा रहा है। इस दौरान आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर अच्छी तरह से विचार कर लें। परिवार के साथ-साथ वैवाहिक जीवन में भी थोड़ा तनाव रह सकता है। बिजनेस में किसी भी तरह के निर्णय को लेने से पहले थोड़ा सोच समझ लें, जिससे बाद में धन हानि का सामना न करना पड़े। किसी भी बात को परिवार या फिर ऑफिस में तुल न पकड़ने दें। इससे आपको ही घाटा हो सकता है।

कन्या राशि  : गुरु चांडाल योग के दौरान जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। आपके अचानक दुर्घटना के संकेत है। मां की सेहत में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दांपत्य जीवन में आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।अपनी वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। धन के मामले में भी हानि भी हो सकती है। कार्यस्थल और घर में वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। मकान, वाहन या किसी अन्य प्रॉपर्टी की खरीदारी में सावधान रहने की जरूरत है।

धनु राशि : जातकों पर  गुरु चांडाल योग विपरित प्रभाव डालेगा। पारिवारिक रिश्तों में कलह-केलश की स्थिति पैदा कर सकता है। नौकरी से संबंधित आपको कई तरह की परेशानियों करना पड़ सकता है,आपका मन परेशान हो सकता है। मां की सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें जिससे आपको लाभ मिलेगा और दुर्घटना से बचेंगे। इस दौरान आपका बजट गड़बड़ा सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। नौकरी में आपके काम को लेकर अधिकारी असंतुष्‍ट रहेंगे तो वहीं व्‍यापार में भी हानि की आशंका है।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों पर गुरु चाडाल योग का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें, आपके मन में नकारात्मक भाव आ सकता है,जिससे आपका मन अशांत रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहें। सेहत का खास ध्यान रखें।सेहत और संबंधों में बिगाड़ के चलते आप परेशानी झेल रहे हैं। पारिवारिक जीवन में मतभेद के चलते तनाव होगा। आपके पेशेवर जीवन पर इस योग का नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। आपको वाणी और खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इसी के साथ सेहत का ध्यान रखें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews