Guru Margi 2022: 24 नवंबर को गुरू बदलेंगे चाल, इन राशियों को धनलाभ-प्रमोशन के योग, इन्हें रहना होगा सतर्क

grah gochar 2023

धर्म, डेस्क रिपोर्ट। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति से राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। हर महीने कोई न कोई ग्रह परिवर्तन करता है, जिसका असर राशियों पर देखने को मिलता है।इसी कड़ी में 24 नवंबर को गुरु मीन राशि में मार्गी (Grah Rashi Parivartan November 2022) होने जा रहे हैं। इसका समय सुबह 04 बजकर 36 मिनट रहेगा और मीन राशि बृहस्पति द्वारा शासित है और यह राशि चक्र की बारहवीं राशि है।

यह भी पढ़े..राज्य के कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए अपडेट, मिलेगी ये खास सुविधाएं, इस तरह मिलेगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का विशेष स्थान है। सभी ग्रहों में बृहस्पति को सबसे शुभ फल देने वाला ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को मान सम्मान, विवाह, वैभव, शिक्षा,धनलाभ, भाग्य, अध्यात्म, संतान का कारक माना गया है, ऐसे में जहां ग्रहों के इस परिवर्तन का कुछ राशियों पर शुभ तो वहीं कुछ पर अशुभ प्रभाव भी पड़ता है।

इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

वृषभ राशि- गोचर कुंडली से गुरु 11वें भाव में मार्गी होने जा रहे है जिससे धन लाभ, आय में वृद्धि, कारोबार में मुनाफा होने के योग है। वाहन प्रॉपर्टी इत्यादि खरीदने के लिए सही समय है। निवेश के क्षेत्र में लाभ और करियर में अच्छे परिणाम की उम्मीद है। रिश्तों में सकारात्मकता और दामपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि – गुरु ग्रह मिथुन राशि के दशम स्थान में मार्गी होने जा रहे हैं जिसके नई नौकरी का प्रस्ताव, प्रमोशन के साथ कारोबार से जुड़े लोगों को आर्डर मिल सकते हैं । धन लाभ होने के भी आसार है।

कर्क राशि- गुरु नवम स्थान में मार्गी होने जा रहा है, जिससे अटके काम बनने के आसार है। नए व्यापार शुरू करने के लिए निवेश कर सकते हैं, बिज़नेस पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।धन की बचत भी कर सकेंगे। सेहत अच्छी रहेगी और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में आपसी मदभेद समाप्त होंगे।

कन्या राशि- गुरु मीन राशि में मार्गी होकर नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। इस समय किसी प्रकार का प्रोत्साहन, निवेश, बोनस या कोई अन्य लाभ भी हो सकता है। जीवन साथी के साथ समय अच्छा समय बिताएंगे, अगर आप पार्टनरशिप में हैं तो आपको आपके पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा और बिजनेस में भी लाभ होगा।

वृश्चिक राशि- सफलता मिलेगी और आपके जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। रोजगार के कई अवसर प्राप्त होंगे, नौकरी में आय वृद्धि, पदोन्नति और अन्य लाभ मिलने की संभावना है। करियर के सिलसिले से विदेश जाने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। यदि आप ख़ुद का व्यवसाय चला रहे हैं तो आपको कामयाबी हासिल होगी। धन की बचत इस समय आप करेंगे।

कुंभ राशि- गुरु कुंभ राशि के दूसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं, जो की शुभ हो सकता है धन लाभ और मान सम्मान के योग है विशेष तौर पर टीचिंग मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय शानदार साबित हो सकता है।आपका व्यवसाय बहुत अच्छा चलेगा, जीवनसाथी के साथ संबंध बहुत अच्छे रहेंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews