January Grah Gochar 2023 : मंगल बदलेंगे अपनी चाल, सूर्य भी करेंगे गोचर, इन राशियों को रहना होगा सतर्क, इन्हें मिलेगा लाभ

grah parivartan 2023

Grah Gochar/Planet Transit January 2023: जनवरी के दूसरे सप्ताह में दो बड़े ग्रह गोचर करने जा रहे है। वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार, सबसे पहले 12 जनवरी को मंगल ग्रह मार्गी हो जाएंगे। धरती पुत्र कहे जाने वाले मंगल 13 जनवरी को वक्री से मार्गी होगा, 13 जनवरी दिन शुक्रवार को तड़के 02 बजकर 27 मिनट पर मंगल मर्गी होंगे।इसके बाद 14 जनवरी को ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह गोचर करने वाले हैं।

सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, 14 जनवरी को सूर्य का मकर राशि में गोचर रात 08 बजकर 57 मिनट पर होने वाला है। 14 जनवरी से लेकर 13 फरवरी तक सूर्य मकर राशि में रहेंगे।  इसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में कई राशियों को विशेष लाभ मिलेगा, तो कई राशियां को सावधान रहने की जरूरत पड़ेगी। सूर्य के प्रभाव से मकर राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।मंगल के मार्गी होने से मेष, कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि के जातकों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

किन राशियों पर कैसा असर

मिथुन राशि – मंगल के मार्गी होने के दौरान खर्चों पर कंट्रोल और वाणी में संयम बरतें। लम्बी दूरी की यात्राओं के योग, भाइयों से मनमुटाव की स्थिति, नौकरी में कठिनाई और वैवाहिक जीवन में तनाव की आशंका दिखाई दे रही है। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। सूर्य का राशि परिवर्तन मिथुन राशि वालों को खूब लाभ देगा। वर्कप्‍लेस पर समय अच्‍छा ,कारोबार में सफलता और आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे।

तुला राशि – आपकी सेहत का ख़ास तौर से ध्यान रखें। वाहन को सावधानी से चलाएं ।धन के लेनदेन में सावधानी रखें।तनाव और अनुचित खर्चेों की स्थिति बन सकती है। इस समय मित्रों पर अधिक भरोसा नहीं करें।

कुंभ राशि – मंगल के मार्गी होने से मानसिक तनाव हो सकता है। कार्य स्थल काम की अधिकता का अनुभव, वैवाहिक जीवन में खटपट हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते है।

वृषभ राशि- मित्रों के साथ लंबी यात्रा के योग, व्यापार के लिए समय अनुकूल और परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी लेकिन किसी बात पर खट पट की स्थिति भी रहेगी। वही सूर्य गोचर से भी वृषभ राशि के जातकों को बहुत लाभ होगा। नौकरी और व्‍यापार में बड़ा लाभ, आय में बढ़ोतरी के योग है।

वृश्चिक राशि: मंगल के मार्गी होना से वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलदायी रहेगा। सामाजिक कार्यों , धर्म-कर्म के कार्यों में शामिल होंगे। व्यापार विस्तार के लिए समय अच्छा, रोजगार में बदलाव, कार्यों में सफलता के योग बन रहे है। करियर में तरक्की के लिए नए सिरे से योजनाओं की समीक्षा करेंगे ।

कर्क मकर राशि: सूर्य गोचर कर्क राशि वालों के लिए लाभदायक होगा। लंबी यात्रा के योग तो अविवाहितों के विवाह होने के साथ बिजनेस मे लाभ होगा। वही सूर्य का गोचर मकर राशि में ही हो रहा है लिहाजा इस राशि के जातकों को बहुत लाभ होने की संभावना है। इन जातकों के जीवन में सकारात्‍मकता आएगी। तरक्‍की के रास्‍ते खुलेंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews