19 अक्टूबर से इन 3 राशियों के भाग्य खोलेगा यह योग! अपार धनलाभ-पद-प्रतिष्ठा, नौकरी-व्यापार में सफलता

sun mercury gochar

Chaturgrahi yog in libra 2023 : ज्योतिष के मुताबिक, अक्टूबर का महिना ग्रहों और नक्षत्रों के हिसाब से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक तरफ इस महीने में एक साथ 2 ग्रहण (सूर्य ग्रहण चंद्र ग्रहण) लगेंगे, वही दूसरी तरफ सूर्य मंगल समेत कई ग्रह अपनी चाल भी बदलेंगे। इसमें सबसे अद्भुत संयोग 19 अक्टूबर को देखने को मिलेगा, जब तुला राशि में एक साथ 4 ग्रहों की चौकड़ी बनेगी, जिसे चतुर्ग्रही योग बनेगा, जो कई राशि वालों के फलदायी साबित होने वाला है।

ऐसा रहेगा तुला में ग्रहों का संयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की युति से विभिन्न प्रकार के योग का निर्माण होता है और जब एक ग्रह में चार ग्रह आते हैं तो चतुर्ग्रही योग बनता है। 19 अक्तूबर को शुक्र की  तुला राशि में चार ग्रहों का चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है।इस दिन मंगल, केतु, बुध और सूर्य ग्रह तुला राशि में युति करेंगे। इस दौरान 18 अक्टूबर को सूर्य तो 19 अक्टूबर को बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे चतुर्ग्रही योग बनेगा, जो 3 राशियों के लिए बेहग लकी साबित होगा।

किस राशि पर कैसा पड़ेगा असर

मिथन राशि : तुला राशि में चार ग्रहों से बनने वाले चतुर्ग्रही योग से जातकों को बहुत लाभ मिलेगा। अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी पेशा के लिए समय उत्तम रहेगा, पदोन्नति समेत कई नए अवसर मिल सकते है, वही कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलने के योग है। आय में वृद्धि और आय के नए नए स्त्रोत खुलेंगे।लंबे समय से अटके और बिगड़े कार्य पूरे होने के आसार है। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि : तुला राशि में चतुर्ग्रही योग का बनना बेहद शुभ होने वाला है। धनलाभ के प्रबल योग है। धन लाभ के एक कई नए मौके भी मिल सकते है। कारोबारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। आसमाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार का भी सहयोग रहेगा। नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है।

मकर राशि :  19 अक्तूबर को बनने वाला चतुर्ग्रही योग बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। धन लाभ के कई मौके आपको हासिल होंगे।  कारोबारियों के लिए समय उत्तम रहेगा, लाभ के कई मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा को भी समय का साथ मिलेगा, नई नौकरी के मौके आपको हासिल हो सकते हैं, पदोन्नति और इंक्रीमेंट का लाभ मिल सकता है। जमीन-जायदाद की खरीद-बिक्री से अच्छा लाभ हो सकता है। यात्राएं कर सकते हैं, जो शुभ साबित होंगे।  प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। योजना में आपको सफलता मिल सकती है। लंबे समय से रुके हुए कार्य बनेंगे।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews