Budh Gochar : मार्च अंत में यह ग्रह करेगा गोचर, इन राशियों के लिए शुभ, मिलेगा मान सम्मान, धनलाभ-सफलता के योग

zodiac

Mercury Transit 2023 : सूर्य ग्रहण से पहले 31 मार्च को ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह राशि ( Budh Gochar 2023)परिवर्तन करने जा रहे है । मार्च अंत में बुध ग्रह मंगल की राशि मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध 31 मार्च को दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में 7 जून को शाम 7 बजकर 58 मिनट तक रहेंगे और फिर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

जानिए राशियों पर प्रभाव

मेष राशि : साहस में वृद्धि होगी और लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। मीडिया और बैंकिंग से जुड़े जातकों को अच्छा धन लाभ होने की उम्मीद है। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको इस समय सफलता मिलेगी। अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो यह समय अच्छा साबित हो सकता है। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी और इसी बदौलत आपको इंक्रीमेंट और पदोन्नति मिल सकती हैं।खर्चों पर कंट्रोल करें, निवेश को लेकर भी सावधानी बरतें। किसी अनचाही यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

कर्क राशि : इस गोचर से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। मेष राशि में प्रवेश करने से इस राशि के जातकों को बिजनेस और नौकरी में विशेष लाभ मिलेगा। करियर में बेहतरीन लाभ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।कार्यो में बाधाएं खत्म होंगी और आपके कार्य पूरे होंगे। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के अच्छे संकेत हैं। आपके मान सम्मान और धन में अच्छी खासी वृद्धि देखने को मिल सकती है।

कुंभ राशि : आप इस समय किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं जो की मददगार साबित होगी। व्यापारी वर्ग के लिए इस समय मेहनत के बाद धन आगमन के योग है, हालांकि आपको अच्छा निवेश प्राप्त होने के योग है। पैसों के मामले सावधान रहें। इस दौरान आपका मां के साथ मतभेद हो सकता है। अपनी सेहत पर ध्यान दें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।बिजनेस मैन के लिए यह समय अनूकुल रहेगा। धन आगमन के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं, निवेश करने का मौका है। धन संचय प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

सिंह और मीन राशि- सिंह राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और क्षेत्र में सफलता हासिल मिलेगी किसी तीर्थयात्रा में जाने का अवसर मिल सकता है। मीन राशि के जातकों के लिए बुध का मेष राशि में प्रवेश करना लाभकारी होगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी।पदोन्नति के योग और अविवाहित जातकों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews