Rahu Gochar 2023: राहु का मीन में होगा गोचर, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पदोन्नति-सफलता और धनलाभ के योग

Zodiac sign, Horoscope

Rahu Grah Gochar/ Rajyog 2023 : ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह का एक अपना महत्व है। राहु को छाया ग्रह माना जाता है, जो हमेशा वक्री चाल चलते हैं,क्योंकि इसे किसी भी राशि का स्वामित्व प्राप्त नहीं है। ज्योतिष गणना के मुताबिक जिन जातकों की कुंडली में राहु शुभ स्थान में होते है, उन्हें राजनीति और प्रशासनिक पद की प्राप्ति होती है। इसी कड़ी में साल 2023 में छाया ग्रह राहु मेष राशि की यात्रा को विराम देते हुए मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका राशियों पर भी प्रभाव पड़ेगा।

पंचांग के अनुसार, मायावी ग्रह राहु मेष राशि से निकलकर 30 अक्टूबर 2023 सोमवार को दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। राहु जिस भी राशि में होता है उस राशि के स्वामी के अनुसार ही फल देता है। इसलिए राहु का प्रभाव अधिक होता है।

जानिए राशियों पर प्रभाव

मेष राशि – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु के परिवर्तन से मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। चुंकी राहु  राशि के तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं, ऐसे में राहु शुभ फल प्रदान करेंगे।  अचानक से किसी कार्य में सफलता मिलने के योग है। हिम्मत और ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी जिससे सभी समस्याओं पर जीत हासिल कर सकेंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि – राहु का मीन में गोचर कर्क राशि वालों को अनुकूल परिणाम प्रदान करेगा। राहु राशि के नवम भाव में होने जा रहा है इसे भाग्य और विदेश का स्थान माना जाता है,ऐसे में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है।भाग्य का साथ मिलेगा और विदेश यात्रा के भी योग बनेंगे। लंबे समय से लंबित पड़े कामों में भी सफलता हासिल होगी । इस अवधि में आपको आर्थिक रूप से सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं, कोई वाहन या प्रॉपर्टी आदि खरीद सकते हैं। व्यापारियों को लाभ होगा और धन वृद्धि होगी।

तुला राशि – राहु का गोचर तुला राशि वालों के लिए भी शुभ रहने वाला है। यह गोचर राशि के छठे भाव में होने जा रहा है, ऐसे में आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की संभावना है।  शत्रुओं पर विजय पा सकते हैं।अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरीपेशा को प्रमोशन और ट्रांसफर आदि का लाभ मिल सकता है। राजनीति वालों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।

वृषभ राशि –  राहु ग्रह का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होता है। राहु आपकी कुंडली के आय भाव में भ्रमण करेंगे। इस समय काल में आपकी आय में अच्छा इजाफा होगा। यात्रा के योग बनेंगे। इस समय काल में शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धन कमा सकते हैं। आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं राहु का यह गोचर आपके करियर और आर्थिक स्थिति के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धन की भी प्राप्ति हो सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews