Shadashtak Yog 2023 : मंगल-शनि की युति से बन रहा है यह योग, इन राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, धन-स्वास्थ्य पर पड़ेगा असर

grah gochar

Shadashtak Yoga/Mangal Shani Yuti : ज्योतिष शास्त्र में योग और ग्रहों की स्थिति बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। ग्रहों की युति या गोचर के कारण कई प्रकार के योग का निर्माण होता है, जिसका शुभ या अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। कुछ संयोग और योग सकारात्मक प्रभाव डालते है तो कुछ नकारात्मक। इसी कड़ी में अब 30 जून को मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और शनि 17 जून को ही कुंभ राशि में वक्री हो चुके है, ऐसे में मंगल गोचर और शनि वक्री होने के कारण षडाष्टक योग का निर्माण होगा।ज्योतिष शास्त्र में षडाष्टक योग की गणना अशुभ योग में की जाती है, जिसके कारण व्यक्ति के जीवन कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती है।

षडाष्टक योग

ज्योतिष के अनुसार, किसी भी कुंडली में जब दो ग्रह एक दूसरे से छठे और आठवें भाव में आते हैं तो इसका निर्माण होता है। लग्न से या किसी भी भाव से जो छठा भाव होता है, वह दुःख, रोग, ऋण, चिंता जैसे परिणामों वाला होता है, वहीं आठवां भाव दुर्भाग्य, नष्टता, भयंकर कष्ट, संकट आदि के परिणाम देता है, ऐसे में जब दो ग्रह कुंडली में आते है तो परिणाम हमेशा नकारात्मक ही मिलते है।

इन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

सिंह राशि :  शनि और मंगल की युति सिंह राशि वालों के लिए हानिकारक सिद्ध होने वाली है ।इस दौरान स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। पिता की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। यात्रा के समय पूर्ण सावधानी बरतें ।वाद-विवाद से बचें। इस योग से निर्माण से खर्चों में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जमीन- जायदाद से संबंधित फैसला बहुत सतर्कता से लें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है

कर्क राशि : शनि और मंगल ग्रह की युति का असर अच्छा नही रहेगा। शनि-मंगल की युति से बना षडाष्टक योग कर्क राशि के जातकों के लिए अनुकूल नहीं रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए और किसी भी तरह का नया काम शुरू करने से बचना चाहिए। मंगल ग्रह का प्रभाव अधिक रहेगा। जीवन में कई सारे उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान कर्क राशि वालों को अनेक तरह की असफलताएं प्राप्त हो सकती हैं।

धनु राशि : षडाष्टक योग के दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही ना बरतें। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यापार में नया काम या नए निवेश से जरूर बचें, क्योंकि धन हानि के संकेत मिल रहे हैं।कार्यस्थल पर मानसिक अशांति बनी रहेगी। कोई भी नई योजना बहुत सोच विचार कर करें वरना आपको नुकसान के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि : जातकों को षडाष्टक योग का बुरा प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।शनि वक्री और मंगल जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। मानसिक तनाव बढ़ेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में धनहानि के संकेत मिल रहे हैं। नया काम शुरू न करें और लाभ की जगह नुकसान हो सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews