अगस्त में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, तीज और एकादशी कब? यहाँ देखें महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

अगस्त में कई प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। इस साल एक ही दिन स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी का संयोग बन रहा है। 31 अगस्त को राधाष्टमी मनाई जाएगी। वहीं रक्षा बंधन 9 अगस्त को है। आइए जानें हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी कब है?
august vrat tyohar list 2025

अगस्त का महीना बेहद ही खास होने वाला है। 31 दिनों के भीतर कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। जिसमें रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज, जन्माष्टमी इत्यादि शामिल हैं। महीने की शुरुआत मासिक दुर्गा अष्टमी के साथ होगी। वहीं इसका अंत राधा अष्टमी के साथ होगा। दो एकादशी व्रत रखे जाएंगे। कजरी और हरतालिका तीज दोनों इसी महीने मनाई जाएगी। सूर्य भी सिंह में गोचर करेंगे। इस दिन को सिंह संक्रांति के नाम से जाना जाता है। आइए जानें अगस्त में किस दिन कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा?

9 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व होता है। यह भाई बहनों के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, उनके लिए मंगल कामना करती हैं। भाई भी अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते हैं। गायत्री जयंती भी इसी दिन मनाई जाएगी। सावन पूर्णिमा का व्रत भी रखा जाएगा। इसी के साथ श्रावण मास की का अंत भी होगा। 10 अगस्त से भाद्रपद का प्रारंभ होगा।

इस दिन जन्माष्टमी (August Vrat Tyohar List 2025) 

इस साल 16 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। 15 अगस्त की रात 11:50 बजे पर अष्टमी तिथि का आरंभ होगा। वहीं इसका समापन 16 अगस्त  रात 9:34 बजे होने वाला है। 16 अगस्त को दही हांडी और 14 अगस्त को बलराम जयंती है।

अगस्त में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट 

  • 1 अगस्त- मासिक दुर्गा अष्टमी
  • 3 अगस्त- फ्रेंडशिप डे
  • 4 अगस्त- श्रावण मास का अंतिम सोमवार
  • 5 अगस्त- श्रावण मास का अंतिम मंगला गौरी व्रत, पुत्रदा एकादशी
  • 6 अगस्त- श्रावण मास का अंतिम प्रदोष व्रत
  • 8 अगस्त- वरलक्ष्मी व्रत
  • 9 अगस्त- रक्षाबंधन, गायत्री जयंती, सावन पूर्णिमा
  • 10 अगस्त- भाद्रपद माह का शुभारंभ
  • 12 अगस्त- संकष्टी चतुर्थी और कजरी तीज
  • 14 अगस्त- बलराम जयंती
  • 15 अगस्त- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त- कालष्टमी और दही हांडी
  • 17 अगस्त- सिंह संक्रांति, रोहिणी व्रत
  • 19 अगस्त- अजया एकादशी
  • 20 अगस्त- भादो माह का पहला प्रदोष व्रत
  • 21 अगस्त- मासिक शिवरात्रि
  • 22 अगस्त- पिठोरी अमावस्या
  • 23 अगस्त -भाद्रपद अमावस्या
  • 26 अगस्त- हरतालिका तीज
  • 27 अगस्त- गणेश चतुर्थी
  • 28 अगस्त- स्कन्द षष्ठी
  • 30 अगस्त- ललिता सप्तमी
  • 31 अगस्त- राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत का आरंभ और मासिक दुर्गा अष्टमी

(अस्वीकरण: हमारा उद्देश्य इस आलेख के जरिए केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। यह मान्यताओं, ग्रंथों, पंचांग और अन्य माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों के सटीकता और सत्यता का दावा नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews