लाडली बिटिया को दें ये खूबसूरत नाम, दिल छू लेंगे इनके सुंदर अर्थ

हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए सबसे सुंदर नाम ढूंढते हैं। चलिए आज आपको लाडली गुड़िया के कुछ नाम और उनके अर्थ बता देते हैं।
Baby girls Name

बच्चों के नाम रखना आजकल बिल्कुल भी आसान काम नहीं है। आजकल के मॉडर्न होते जमाने में हर कोई यह चाहता है कि उनके बच्चे का नाम सबसे बेस्ट रहे। माता-पिता के नाम को मिलाकर नया नाम बनाना और उस पर बच्चे का नामकरण करने का चलन भी इन दिनों काफी देखने को मिल रहा है।

अगर आपके घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है या होने वाला है तो आप उसके लिए कोई ना कोई प्यारा सा नाम ढूंढ रहे होंगे। दरअसल नाम का अच्छा होना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि वह व्यक्ति के जीवन पर बहुत गहरा असर डालता है। यही कारण है कि नामकरण से पहले नाम का अर्थ जरूर ढूंढ़ा जाता है। चलिए आज हम आपके बेटियों के कुछ प्यारे नाम बता देते हैं।

बेटियों के नाम

आहना

यह बहुत सुंदर नाम है जो आप अपनी लाडली गुड़िया को दे सकते हैं। भीतर की रोशनी और मन की ऊर्जा इस नाम के अर्थ हैं।

लाव्या

यह बहुत सुंदर नाम है जो लाडली बेटी के लिए परफेक्ट रहने वाला है। इस छोटे से नाम का अर्थ सुंदर और आकर्षक होता है।

येशा

अगर आपको बिल्कुल छोटा और यूनिक नाम चाहिए तो यह बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ प्रसिद्ध और सफलता होता है। जीवन के हर मोड़ पर यह नाम आपकी बच्ची को सफल बनाने का काम करेगा।

सहाना

यह प्यारा सा नाम बेटी के लिए सही साबित होने वाला है। यह काफी यूनिक है और इसका अर्थ धैर्य और संयम रखने वाला होता है।

साची

अगर बेटी के लिए दो अक्षर का सुंदर नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बेस्ट है। इस नाम का अर्थ शक्तिशाली और ताकतवर होता है। यह आपकी बच्ची को मजबूत व्यक्तित्व देगा।

धारा

यह सुंदर नाम भी लाडली गुड़िया के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ वर्षा और नीर होता है।

अद्विका

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो बच्ची के लिए चुना जा सकता है। जो सबसे अलग, अनोखा और अद्भुत हो उसे यही कहा जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews