Baby Name: ‘इ’ अक्षर से करना है बच्चे का नामकरण, यहां देखें यूनिक नामों की लिस्ट और उनके अर्थ

हर माता-पिता अपने बच्चों को सबसे अलग और प्यारा नाम देना चाहते हैं। आज हम आपको इ अक्षर से शुरू होने वाले कुछ सुंदर नाम बताते हैं।
Popular Baby Name

Baby Name: हिंदू धर्म में नामकरण का विशेष महत्व माना गया है। सनातन धर्म में होने वाले 16 संस्कारों में से एक सबसे महत्वपूर्ण संस्कार नामकरण भी होता है। इसमें एक खूबसूरत नाम के जरिए बच्चों को जीवन भर की पहचान दी जाती है।

नामकरण संस्कार पूरी तरह से ज्योतिष से जुड़ा हुआ होता है। दरअसल, बच्चे के जन्म के समय, दिन और तिथि के मुताबिक एक अक्षर निकाला जाता है, जिस पर नामकरण होता है। नाम के लिए जो अक्षर निकाल कर आता है इस पर नामकरण होता है।

अगर आपके घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसे कोई यूनिक नाम देना चाहते हैं जो कि इ अक्षर से शुरू होता हो तो हम आपके लिए कुछ प्यारे नाम लेकर आए हैं। नाम के साथ यहां उनके अर्थ भी हैं जिनके मुताबिक आप नाम चुन सकते हैं।

इधांत

यह बहुत ही यूनिक नाम होगा जो आप अपने बेटे को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ प्रकाश और रोशनी से भरा हुआ होता है। यह नाम आपके बच्चे के जीवन को खुशियों की रोशनी से भर देगा।

इश्का

एक सुंदर नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ ऐसा व्यक्ति जिसका हर कोई दोस्त होता है। क्यूट सी बच्ची के लिए नाम अच्छा रहेगा।

इरिन

यह बहुत यूनिक नाम है जो बेटे को दिया जा सकता है। अगर आप अपने बेटे में योद्धा वाले गुण विकसित करना चाहते हैं तो उसे यह नाम दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ योद्धाओं का राजा होता है।

इशांक

यह भी काफी यूनिक और सुंदर नाम है, जिस पर नामकरण किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ हिमालय की चोटी, सबसे ऊंचा और महान होता है।

इध्याय

यह बिल्कुल हटकर नाम होगा जो आप बेटे को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ प्रशंसनीय होता है। ऐसा व्यक्ति जिसकी सभी प्रशंसा और तारीफ करते हैं। उसे यही कहा जाता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews