Baby Name: ‘M’ अक्षर से करना है बच्चों का नामकरण, यहां देखें खूबसूरत नामों की लिस्ट और उनके अर्थ

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे एक बेहतरीन इंसान बने और जीवन में खूब सफलता हासिल करें। लेकिन अगर आप ऐसा चाहते हैं तो बच्चों के नामकरण के समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
Baby Name

Baby Name : हिंदू धर्म में 16 तरह के संस्कार किए जाते हैं जिनमें से नामकरण संस्कार भी एक महत्वपूर्ण विधि है। नामकरण संस्कार एक ऐसी चीज है जिसमें विधि विधान से घर आए नन्हे मेहमानों को खूबसूरत नाम दिया जाता है जो जीवन भर के लिए उनकी पहचान बन जाता है।

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा एक सफल व्यक्ति बने और उसे जीवन में खूब तरक्की मिले। ऐसे में जब हम बच्चे का नामकरण करते हैं तो ऐसे नाम का चयन करना जरूरी होता है जो उसके जीवन पर सकारात्मक असर डालने का काम करें। जब भी बच्चों के नाम का चयन किया जाता है तो नाम का अर्थ और ध्वनि सही होनी चाहिए। अगर आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है तो चलिए आज हम आपको M अक्षर से शुरू होने वाले कुछ प्यारे नाम और उनके अर्थ बताते हैं।

मुग्धा

अगर आपके घर नन्ही परी आई है तो आप उसे यह नाम दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ मंत्रमुग्ध और प्यारी होता है। यह नाम आपकी बच्ची को अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी देने का काम करेगा।

माधवेश

यह एक सुंदर नाम है जो बेटे को दिया जा सकता है। इस नाम का संबंध भगवान कृष्ण से है क्योंकि उन्हें माधव कहा जाता है। माधवेश का मतलब मधु के राजा भी होता है।

मीनल

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपनी बच्ची को दे सकती हैं। किसी कीमती पत्थर या रत्न को यही कहा जाता है।

मुक्तिका

बेटी के लिए यह नाम भी प्यारा रहेगा। नाम का अर्थ मुक्त और आजाद होता है। यह नाम आपकी बच्ची को स्वतंत्र और स्वाभिमानी बनाने का काम करेगा।

माहिका

यह बहुत ही सुंदर और यूनिक नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ ओस और बारिश की बूंदे होता है।

मोहनीश

बेटे के लिए यह परफेक्ट नाम साबित होगा। इस नाम का अर्थ आकर्षक और मोहक का भगवान होता है।

मृगांक

यह हटकर नाम होगा जो आप अपने बच्चे को दे सकते हैं। इसका अर्थ चंद्रमा और हिरण की आंख होता है।

मृणाल

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप बेटे और बेटी दोनों को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ कमल का तना और सुंदरता होता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews