बड़ा मंगल पर शुभ मुहूर्त में करें बजरंगबली की आराधना, जानें पूजा विधि

बड़ा मंगल का हिंदू धर्म में खास महत्व माना गया है। इस दिन हनुमान जी की विधि विधान से की गई पूजा जीवन में खुशहाली लाने का काम करती है। चलिए इस बारे में जान लेते हैं।
Bada Mangal 2026

वैदिक पंचांग में ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार बड़ा मंगल के नाम से पहचाने जाते हैं। मंगलवार का दिन हनुमान जी से जोड़कर देखा जाता है। इस महीने में आने वाले मंगलवार का तो विशेष महत्व माना गया है। इस दौरान जो विधि विधान से हनुमान जी की पूजा करता है उसे विशेष फलों की प्राप्ति होती है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की आराधना करने से जीवन के संकटों का नाश होता है और आने वाले संकट भी दूर होते हैं। सुख समृद्धि में वृद्धि के लिए भी इस दिन पूजा का विशेष महत्व माना गया है। चलिए हम आपको बड़े मंगल के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में बता देते हैं।

बड़ा मंगल का शुभ मुहूर्त

बड़ा मंगल आज है, शुभ अभिजीत मुहूर्त 11:51 से 12:45 तक है। विजय मुहूर्त दोपहर 2:32 से 3:25 तक रहेगा। गोधूली मुहूर्त शाम 6:57 से 7: 19 तक रहने वाला है।

कैसे करें पूजा

  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • अब आपको सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रत का संकल्प लेना होगा।
  • घर के मंदिर के साफ सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव कर सब कुछ शुद्ध करें।
  • अब एक चौकी पर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें।
  • अब उन्हें सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और तुलसी की माला अर्पित करें।
  • अब आपको दीपक जलाकर आरती करनी है और मंत्रों का जाप करना है।
  • इस दौरान हनुमान जी को फल और लड्डू का भोग जरूर लगाएं।
  • पूजा के दौरान आपको बजरंगबली से जीवन में आने वाले संकट से मुक्ति की प्रार्थना करनी है।
  • सबसे आखिर में किसी मंदिर या फिर जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न और धन का दान जरूर करें।

इन चीजों का लगाए भोग

पूजा के दौरान हनुमान जी को फल, मिठाई के साथ बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। इन चीजों का भोग लगाने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन से कष्टों का नाश कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

इन बातों का रखें ख्याल

  • इस दिन व्यक्ति को अन्न और धन का दान जरूर करना चाहिए। इससे धन लाभ के योग निर्मित होते हैं और जीवन में सुख समृद्धि आती है।
  • किसी से वाद विवाद ना करें।।झगड़े से जितना दूर रहेंगे उतना अच्छा होगा।
  • काले रंग के कपड़े पहनने से बचे। हल्के रंग के वस्त्र धारण करें इससे सकारात्मक विचार मन में बने रहते हैं।
  • इस दिन अपने मन में किसी के प्रति गलत विचार ना लेकर आएं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews