नन्हे मेहमान के लिए ढूंढ रहे हैं खूबसूरत और अनोखे नाम, यहां देखें लिस्ट

जब घर में नन्हा मेहमान आता है तो उसकी किलकारी पूरे घर को खुशियों से भर देती है। सभी माता-पिता अपने खुशियों के इस पिटारे को बेहतर नाम देना चाहते हैं। चलिए आज कुछ खूबसूरत नाम जानते हैं।
Baby Name

Baby Name: माता-पिता के लिए दुनिया में उनके बच्चों से ज्यादा कीमती कुछ भी नहीं होता। हर माता-पिता चाहते हैं कि वह अपने बच्चों के लिए सारी चीज बेहतर से बेहतर करें। जब घर में नन्हे मेहमान का आगमन होता है तो उसके सुख सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस बात का खास ख्याल रखा जाता है कि बच्चों को कभी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

घर में केवल माता-पिता ही नहीं बल्कि हर सदस्य बच्चे का ध्यान रखने में जुट जाता है। बच्चों के लिए हर चीज बेहतर बनाने की कोशिश की जाती है। इसी बीच उनके लिए बेहतर से बेहतर नाम भी ढूंढे जाते हैं। अगर आपके घर में किसी नन्ही सी जान का आगमन हुआ है, तो जाहिर से बात है आप उसके लिए कोई प्यारा सा नाम ढूंढ रहे होंगे। चलिए आज हम आपके बच्चों में कुछ खूबसूरत और अनोखे नाम बताते हैं जो उनके जीवन को सकारात्मक से भर देंगे।

खूबसूरत और अनोखे बेबी नेम (Baby Name) 

आद्या

अगर आपके घर में नन्ही बेटी आई है और आप उसे कोई आध्यात्मिक नाम देना चाहते हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट रहेगा। इसका अर्थ प्रथम और पहली होता है।

आर्या

अगर कोई छोटा सा नाम चाहिए तो यह भी बिल्कुल बेस्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ महान होता है जो बेटी के लिए सही रहेगा।

तृषा

यह एक बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ वैसे तो प्यास होता है लेकिन यह बेटी के लिए अच्छा रहेगा।

अमाया

यह बहुत ही अलग और प्यारा नाम होगा जो आप बेटी को दे सकते हैं। जिसे किसी तरह की माया ना घर सके उसे यही कहा जाता है। विपरीत और सबसे अलग भी इसका अर्थ है।

अहाना

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ सूरज की पहली किरण होता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews