‘F’ से बेबी गर्ल को दें खूबसूरत नाम, यहां जानें नामों के बेहतरीन अर्थ

Baby names

Baby Name: हर माता-पिता अपने बच्चों को ऐसा नाम देना चाहते हैं जो सुनने में बहुत प्यार हो और इसी के साथ उसका कोई खूबसूरत सा अर्थ भी निकलता हो। अगर आपके घर में भी हाल ही में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई खूबसूरत सा नाम तलाश रहे हैं तो आज हम आपके लिए ‘F’ अक्षर से कुछ बेहतरीन नाम की लिस्ट लेकर आए हैं।

बच्चे हर घर की रौनक होते हैं और बेटियां तो हर परिवार के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होती। घर में जब नन्ही परी का आगमन होता है तो हमेशा यही कहा जाता है कि लक्ष्मी आई है। अगर आपके घर में भी लक्ष्मी स्वरूपी कन्या का जन्म हुआ है तो आप उसके लिए कुछ बेहतरीन नाम चुन सकते हैं।

फाल्गुनी

यह एक बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपनी नन्ही परी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ पूर्णिमा से जुड़ा हुआ है क्योंकि पूर्णिमा के दिन को फाल्गुनी कहा जाता है।

फातिमा

यह एक सुंदर नाम है जो बच्ची को दिया जा सकता है। वैसे ये एक मुस्लिम नाम है जो बेटी के लिए परफेक्ट रहेगा। इसका अर्थ मनोरम और संयम रखने वाली लड़की होता है।

फाहिना

अगर आप कोई हटकर और प्यारा नाम तलाश रहे हैं तो ये नाम चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ जिज्ञासु, उत्सुक और स्मार्ट होता है।

फलक

यह एक खूबसूरत नाम है जो बच्ची के लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ गैलेक्सी यानी अंतरिक्ष तक जाने वाला मार्ग होता है।

फराह

ये एक सुंदर नाम है जो बेटी के लिए चुना जा सकता है। वैसे तो यह मुस्लिम नाम है लेकिन कोई भी यह नाम रख सकता है। इस नाम का अर्थ आनंदपूर्ण, सुंदर और प्यार होता है। इस नाम की लड़कियां सदैव प्रसन्न रहती हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews