
Baby Name: हर माता-पिता के लिए अपना बच्चा जीवन की सबसे महत्वपूर्ण और कीमती पूंजी होता है। यही कारण है कि जब बच्चे का जन्म होता है तब कई तरह के रीति रिवाज निभाए जाते हैं और उनमें से एक नामकरण की रस्म भी होती है। नामकरण करने से पहले ग्रह नक्षत्र और तिथि के आधार पर एक अक्षर निकाला जाता है। इसी अक्षर से बच्चे का नाम रखा जाता है। अगर आपके घर में भी बिटिया रानी का आगमन हुआ है और आप उसका नाम ‘म’ अक्षर से रखना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ खूबसूरत नाम की लिस्ट लेकर आए हैं। नाम की इस लिस्ट के साथ उनका अर्थ भी यहां पर मौजूद है जिसके आधार पर आप अपनी बच्ची का नामकरण कर सकते हैं।
माहिरा
अगर आप कोई खूबसूरत नाम ढूंढ रहे हैं तो बेटी को माहिरा नाम दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ प्रतिभाशाली, शक्तिशाली, कुशल और विशेषज्ञ होता है। माहिरा की तरह ही बोला जाने वाला नाम मायरा भी है जिसका अर्थ अनुकूल, सराहनीय और प्यारा होता है।
मिशिका
यह एक बहुत खूबसूरत नाम है आप चाहे तो इससे मिलता-जुलता नाम मिशा भी बेटी के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ भगवान का प्यार होता है। जो लोग मिलनसार और अच्छे स्वभाव के होते हैं उन्हें भी यही कहा जाता है।
मानवी
यह एक सुंदर सा नाम है जो बेटी के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। मानवीय गुणों से भरे हुए व्यक्ति को यही कहा जाता है। जिस व्यक्ति में श्रेष्ठ गुण मौजूद होते हैं उसका अर्थ भी यही है। सम्मान के योग्य, शांत और आदरणीय भी इस नाम के अर्थ है।
मिताक्षी
अगर आप अपनी बच्ची के लिए कोई प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं तो मिताक्षी बिल्कुल परफेक्ट है। यह देवी दुर्गा से जुड़ा हुआ एक नाम है जिसका अर्थ स्थापित, पृथ्वी में स्थिर और परिभाषित होता है।
मिहिका
यह एक प्यारा नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ कोहरा और ओस की बूंद होता है। ये सुनने और बोलने में थोड़ा यूनिक भी है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न माध्यमों के जरिए बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

