
Mokshada Ekadashi 2023 : हिंदू धर्म में अनेक प्रकार के त्योहार और उत्सव होते हैं। एकादशी भी इन्हीं त्योहारों में से एक है। बता दें कि पूरे साल में कुल 24 एकादशी मनाई जाती है। हर मास में शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की दो-दो एकादशी होती हैं। इस दौरान व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, मोक्षदा एकादशी मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है जो कि इस साल का आखिरी एकादशी है। बता दें कि इस एकादशी का नाम ‘मोक्षदा’ है क्योंकि इसका उपासन करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति का संकेत माना जाता है। बता दें कि मोक्षदा एकादशी इस साल इस साल 22 दिसंबर मनाई जाएगी। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको शुभ मुहूर्त की जानकारी देते हैं। इसके साथ ही आपको उन वस्तुओं के बारे में बताते हैं, जिन्हें घर लाने से बरकत आती है। आइए जानते हैं विस्तार से…

जानें पूजा का क्या है शुभ मुहूर्त?
हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 22 दिसंबर को सुबह 08 बजकर 16 पर शुरु होकर अगले दिन यानि 23 दिसंबर को सुबह 07 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगा। इसके बाद भक्त 23 दिसंबर को दोपहर 01 बजकर 22 मिनट से 03 बजकर 25 मिनट तक व्रत पारण कर सकते हैं।
किन वस्तुओं को जरूर लाएं घर?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन घर पर सफेद हाथी और कामधेनु गाय की मूर्ति लाना चाहिए। इससे घर में सुख और समृद्धि आती है। इसके अलावा, मोक्षदा एकादशी पर मछली का लाना भी अति शुभ माना जाता है, इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही घर के सारे दोष खत्म हो जाते हैं। वहीं, आप इस दिन तुलसी के पौधे को भी अपने घर के आंगन में स्थापित कर सकते हैं, जिससे माता लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी और आपको कारोबार में तेजी से बढ़ावा मिलेगा।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

