बुधवार को कौन-से काम न करें? गणेश जी की कृपा पाने के लिए जानें खास उपाय

Budhwar Upay: बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा और उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से कुछ खास कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है, ताकि आपकी जिंदगी में किसी प्रकार की समस्या या परेशानी न आए।
Budhwar Upay

Budhwar Upay: बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत के लिए अत्यंत शुभ माना गया है, क्योंकि इस दिन की गई उपासना से सुख समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश की कृपा से आर्थिक तंगी दूर होती है और जीवन में शांति व संतोष का संचार होता है।

हालांकि, बुधवार के दिन कुछ कार्यों से बचने की सलाह भी दी जाती है। जिससे सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित न हो। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए विस्तार से बताएंगे कि बुधवार के दिन क्या काम भूलकर भी नहीं करना चाहिए और इन कामों को करने से क्या-क्या परिणाम मिल सकते हैं, तो चलिए बिना देर करते हुए जान लेते हैं।

पूजा के दौरान काले रंग के वस्त्र धारण न करें

हिंदू धर्म में पूजा पाठ के समय काले रंग के वस्त्र धारण करना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि काले रंग के वस्त्र धारण करने से नकारात्मक ऊर्जा हमारे आसपास मंडराती रहती है। खासतौर से बुधवार के दिन पूजा करते समय खाली वस्त्र पहनने से बचना चाहिए क्योंकि इसका असर वैवाहिक जीवन और जीवन के अन्य सुखों पर पड़ सकता है।

उधार देने से बचें

बुधवार के दिन पैसों से जुड़े लेनदेन और उधार देने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दिन का संबंध बुध ग्रह से होता है जो व्यापार और संचार का प्रतीक है। मान्यता है कि बुधवार को उधार देने या आर्थिक लेनदेन करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है और उधार दिए पैसे वापस मिलने में कठिनाई आ सकती है।

अपशब्द कहना या वाद विवाद न करें

बुधवार के दिन किसी से अपशब्द कहना या वाद विवाद करना भी अशुभ माना जाता है। यह दिन शांति और संतुलन का प्रतीक होता है और इस दिन वाणी में मधुरता बनाए रखना शुभ माना गया है। अपशब्दों और वाद विवाद से बुध ग्रह की नकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है, जिससे रिश्तों में कठोरता और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews