Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि को देखते हुए रेलवे ने दिया भक्तों को बड़ा तोहफा, अब मां विंध्यवासिनी धाम में होगा 4 ट्रेनों का ठहराव

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि को देखते हुए रेलवे ने दिया भक्तों को बड़ा तोहफा, अब मां विंध्यवासिनी धाम में होगा 4 ट्रेनों का ठहराव

Chaitra Navratri: मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने के लिए भक्तों को रेलवे ने बड़ी सुविधा देने का निर्णय किया है। दरअसल अब रेलवे ने मां विंध्यवासिनी धाम में अब चार ट्रेनों का ठहराव कराने का निर्णय किया है। दरअसल रेलवे के इस नियम से मां विंध्यवासिनी धाम दर्शन करने वाले भक्तों को बड़ी सुविधा मिलने वाली हैं। दरअसल यह निर्णय संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की और से लिया गया है। आपको बता दें कि मां विंध्यवासिनी धाम में नवरात्रि के समय लाखों की संख्या में दर्शनार्थी मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं।

2 मिनट के लिए चार अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव:

दरअसल माँ विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु बस और ट्रेन के माध्यम से पहुंचते हैं। ऐसे में रेलवे द्वारा ट्रेनों का संचालन बढ़ाने से श्रद्धालुओं को मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचने में समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार इसके लिए रेलवे ने 2 मिनट के लिए चार अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव अब विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर करने का निर्णय किया है।

इसका मतलब है कि दो मिनट के लिए अब चार अतिरिक्त ट्रेनें स्टेशन पर रुकेगी। इसके अलावा रेलवे ने एक बड़ी सुविधा देते हुए, दो ट्रेनों में दो अतिरिक्त कोच लगाने का भी फैसला लिया हैं। इस फैसले से दर्शनार्थियों को माँ विंध्यवासिनी के दर्शन करने में सहायता मिलेगी।

चैत्र नवरात्रि को देखते हुए लिया निर्णय:

दरअसल आपको बता दें कि चैत्र नवरात्रि को देखते हुए विंध्याचल स्टेशन पर चार ट्रेन जिसमें लोकमान्य टर्मिनल-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (12141/12142), गुवाहाटी- लोकमान्य तिलक ट. (15646) और (15648) व भागलपुर लोकमान्य तिलक ट. (12335) का भी स्टेशन पर दो मिनट के लिए ठहराव बढ़ाया गया हैं। जानकारी के अनुसार अब यह ट्रेनें 9 से 20 अप्रैल तक स्टेशन पर रुकेगी।

जानकारी दे दें कि, बिहार से सबसे ज्यादा भक्त मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए उमड़ते हैं। जिसको देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों का ठहराव करने का फैसला किया हैं। जिसकी सहायता से अब मां विंध्यवासिनी के दर्शन को आने वाले भक्तों को और अधिक सहूलियत मिल सकेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews