चैत्र नवरात्रि में बस एक दीया और छू मंतर होगी गरीबी, खिंचा चला आएगा पैसा

माँ लक्ष्मी की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से बचना चाहते हैं और अपार धन-वैभव की इच्छा रखते हैं, तो इस चैत्र नवरात्रि में एक खास उपाय जरूर अपनाएं।
Chaitra Navratri

नवरात्रि का पर्व सनातन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता हैं। यह त्योहार माँ जगदम्बा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना का समय होता है। साल भर में चार बार नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। जिसमें दो गुप्त नवरात्रि, एक शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि शामिल हैं। साल 2025 में चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होकर 7 अप्रैल तक मनाई जाएगी।

नवरात्री के इस पावन अवसर पर लोग माँ दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ करने के अलावा तरह-तरह के उपाय भी करते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ज्योतिषीय उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें नवरात्रि के दौरान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। चलिए इन उपायों को विस्तार से समझते हैं।

इस चैत्र नवरात्रि एक दीये का करें ये उपाय (Chaitra Navratri)

साफ़ सफ़ाई

नवरात्रि शुरू होने से पहले घर की अच्छी तरह से साफ़-सफ़ाई करें। घर के मुख्यद्वार और पूजा स्थल पर गंगाजल छिड़कें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। साफ़-सफ़ाई रखने से माँ दुर्गा के साथ-साथ माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखती है।

कलश स्थापना

नवरात्रि के एक दिन पहले कलश स्थापना करना अत्यंत शुभ माना जाता है। कलश स्थापना के लिए सुबह के समय स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। एक मिट्टी के कलश में जल भरकर उसपर नारियल रखें और उसे लाल कपड़े से ढक दें। कलश के आस-पास माँ दुर्गा की तस्वीर या फिर मूर्ति स्थापित करें। कलश स्थापना के बाद माँ दुर्गा की विधिवत पूजा करें।

अखंड ज्योत

नवरात्रि के दौरान घर के मंदिर में अखंड दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। यह दीपक नौ दिनों तक लगातार जलना चाहिए। अखंड दीपक से घर में सकारात्मक उर्जा का प्रवाह बना रहता है साथ ही साथ माँ दुर्गा की कृपा बनी रहती है। दीपक जलाते समय माँ दुर्गा के किसी एक मंत्र का जाप करें। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर शुद्ध घी का एक दीपक रोज़ जलाएं। ऐसा करने से घर में शुद्धता बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews