धनतेरस पर करें तिजोरी के ये उपाय, धन में होगी वृद्धि, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

आज धनतेरस है, जिसका बहुत अधिक महत्व माना गया है। चलिए हम आपको तिजोरी से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जो आपको धनवान बनाने का काम करेंगे।
Dhanteras 2025

दीपावली का त्यौहार अपने साथ खुशियों की बहार और सुख समृद्धि लेकर आता है। हर घर में इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी इस पर्व का इंतजार करते हैं। धनतेरस (Dhanteras 2025)से इस त्यौहार की शुरुआत हो जाती है। इस साल 20 अक्टूबर को यह त्यौहार मनाया जाने वाला है।

धनतेरस से दीपावली तक भगवान धनवंतरी, माता लक्ष्मी, श्री गणेश, कुबेर और सरस्वती की पूजन की जाती है। इस साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को आ रही है और इस दिन दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। आज धनतेरस है और हम आपको तिजोरी से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताते हैं, जो धन में वृद्धि करने का काम करेंगे।

धनतेरस पर करें ये काम (Dhanteras 2025)

नियमित रूप से साफ सफाई

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा सुख समृद्धि और धन की बरकत बनी रहे तो तिजोरी की नियमित रूप से साफ सफाई जरूर करें। इसके अलावा आपको अपना घर भी साफ रखना होगा।

तिजोरी की दिशा

तिजोरी की साफ सफाई के अलावा आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि आपने इसे किस दिशा में रखा है। ध्यान रखें कि हमेशा घर की उत्तर दिशा में रखी गई तिजोरी समृद्धि लेकर आती है। कुबेर देवता की दिशा है और इसमें तिजोरी रखने मतलब सौभाग्य और धन को निमंत्रण देना है। इस उपाय से की कृपा प्राप्त होती है और धन आगमन के रास्ते खुलते हैं।

बनाएं ये पोटली

अगर आप धन समृद्धि प्राप्त करना चाहते हैं तो एक साफ सुथरा लाल रंग का कपड़ा लें। अब आपको इस कपड़े में गुलाब की पंखुड़ी एक दूसरे की और सुपारी बांधनी होगी। जब दिवाली की पूजन करेंगे तब इस पोटली को भी वहां रख दें। पूजन पाठ होने के बाद आपको इसे अपनी तिजोरी में रख देना होगा। इससे माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा आपके ऊपर बनी रहेगी और घर में धन समृद्धि का आगमन होगा।

रखें ये चीजें

धनतेरस के दिन तिजोरी में श्रीयंत्र, कौड़ी, चांदी का सिक्का और लक्ष्मी जी के चरण रखें। इसके अलावा आप चाहे तो हल्दी की गांठ और शंख भी रख सकते हैं। इन चीजों को बहुत शुभ माना गया है। अगर इन्हें तिजोरी में रखा जाए तो माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews