जन्माष्टमी की रात करें सिक्के का ये उपाय, खुल जाएगा किस्मत का ताला, होगा बंपर लाभ, जानें यहाँ

जन्माष्टमी की रात करें सिक्के का ये उपाय, खुल जाएगा किस्मत का ताला, होगा बंपर लाभ, जानें यहाँ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हिन्दू पंचांग के मुताबिक 18 अगस्त यानि कल से जन्माष्टमी (Janmashtami) शुरू हो रही है। इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। जन्माष्टमी की रौनक मंदिरों, घरों और बाजारों में देखी जा सकती है। हिन्दू धर्म में जन्माष्टमी का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन को भगवान कृष्ण के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन रात में जागने की भी परंपरा होती है। मंदिरों में लोगों रात भर जागकर कीर्तन और पूजा करते है। जन्माष्टमी की रात में कुछ उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और धन लाभ होता है। आइए जानें कौन-सा उपाय करने से जन्माष्टमी की रात करने से धन लाभ होता है।

यह भी पढ़े… Janmashtami 2022: श्रीकृष्ण की पसंदीदा है “धनिया पंजीरी”, सेहतमंद गुणों से भी होता है भरपूर, यहाँ जानें रेसिपी

तुलसी के सामने जलाए दीपक

जन्माष्टमी की शाम में तुलसी की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। बिना तुलसी श्रीकृष्ण की पूजा अधूरी मानी जाती है। अच्छे परिणाम पाने से लिए तुलसी के पौधे पर लाल चुनरी ओढ़ाकर दीपक जलाएं। फिर “ॐ वासुदेवाय नमः” का जाप करें। ऐसा करने धन लाभ होता है और परिवार में शांति होती है।

यह भी पढ़े… Huawei ला रहा है अपनी नई Mate 50 सीरीज, सामने आया स्मार्टफोन का मॉडल, यहाँ जानें सबकुछ 

सिक्के का ये उपाय कर देगा मालामाल

शस्त्रों के अनुसार जन्माष्टमी की रात सिक्के का यह उपाय धन वर्षा करता है। यदि आप भी आर्थिक समस्याओं से गुजर रहे हैं, तो ये उपाय आपको मालामाल बना सकता है। इसके लिए जब आप जन्माष्टमी की पूजा करें तो अपने परिवार के सदस्यों की गिनती के हिसाब से सिक्का पूजा करते समय रात में श्रीकृष्ण के पास रख दें और पूजा शुरू करें। जैसे की पूजा खत्म हो जाए, इन सिक्कों को उठाकर अपने तिजोरी या बटुए में रख लें। माना जाता है की ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन का लाभ होता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। हम इन बातों का दावा नहीं करते हैं। कृपया वेशषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews