मंगलवार के दिन भगवान हनुमान को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये आसान उपाय, तमाम कष्टों से मिलेगी मुक्ति

मंगलवार के दिन भगवान हनुमान को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये आसान उपाय, तमाम कष्टों से मिलेगी मुक्ति

Mangalwar Upay: सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी देवताओं को समर्पित रहता है। ठीक उसी तरह मंगलवार का दिन भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी को समर्पित रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि हनुमान जी एक मात्र ऐसे भगवान है जो धरती पर विराजमान रहते हैं। अगर सच्चे मन से बजरंगबली हनुमान की पूजा अर्चना की जाए तो वह भक्तों की सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी करते हैं। इसी की जल्दी आजा हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए, तो चलिए जानते हैं।

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय करें

चालीसा का पाठ

आपने अक्सर कई लोगों को हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करते देखा होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें की इस पाठ को एक ही जगह एक ही बार में पूरा करें। ऐसा करने से हनुमान जी के विशेष आशीर्वाद की प्राप्ति होती है।

चौला चढ़ाएं

हनुमान जी को चौला चढ़ाने का विशेष महत्व है। चौला चढ़ाने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं। साथ ही मनवांछित इच्छा भी पूरी होती है। चौला चढ़ाने का कोई ऐसा विशेष दिन नहीं है आप जिस दिन चाहे उसे दिन चौला चढ़ा सकते हैं। लेकिन अगर मंगलवार या शनिवार के दिन चौला चढ़ाया जाए तो यह और भी ज्यादा अच्छा माना जा सकता है।

प्रसाद

हनुमान जी को हमेशा प्रसाद में बूंदी, बेसन के लड्डू, पान का बीड़ा, पंचमेवा का भोग या फिर गुड़ और चने का भोग ही लगाएं। यह सारे प्रसाद हनुमान जी को बेहद प्रिय है।

तीन कोनों वाला दीपक

हनुमान जी के पास तीन कोनों वाला दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि तीन कोने वाले दीपक जलाने से हनुमान जी की कृपा बनी रहती है। अगर आप सोच रहे हैं कि किस तेल का दीपक हनुमान जी को लगाना चाहिए, तो हनुमान जी के पास चमेली के तेल का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews