Ganga Saptami 2024: आज मनाई जाएगी गंगा सप्तमी, जानें आज के विशेष उपाय और पूजा विधि, पढ़ें यह खबर

Ganga Saptami 2024: ऐसी मान्यता है कि गंगा सप्तमी पर गंगा की पूजा, गंगा स्नान, और दान से ही पुण्य प्राप्त होता है। इस अवसर पर जातक को सभी कष्टों और चिंताओं से मुक्ति मिलती है। ग्रहों का अशुभ प्रभाव भी कम हो जाता है, और उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है जो उनके जीवन में खुशहाली और समृद्धि का संचार करती है।
Ganga Saptami 2024: आज मनाई जाएगी गंगा सप्तमी, जानें आज के विशेष उपाय और पूजा विधि, पढ़ें यह खबर

Ganga Saptami 2024: आज गंगा सप्तमी का शुभ दिन है। गंगा सप्तमी हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण त्योहार है, जो वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मां गंगा में स्नान करके भक्तों द्वारा पूजा, पाठ, और दान किया जाता है, जिससे व्यक्ति के जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति होती है।

दरअसल ऐसा माना जाता है कि आज यानि गंगा सप्तमी के दिन ही भगवान शिव ने गंगा जी के वेग को रोकने के लिए उन्हें अपनी जटाओं में समाहित किया था। इसीलिए यह त्योहार हिन्दू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण है। हालांकि, इस बार गंगा सप्तमी की तारीख के संबंध में संशय है। चलिए, जानते हैं कि गंगा सप्तमी की मनाई जाएगी किस दिन, और इसकी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त…

जानें आज के शुभ मुहूर्त:

दरअसल पंचांग के मुताबिक, 14 मई को सुबह 2 बजकर 50 मिनट पर वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी का आरंभ होगा। इसके साथ ही 15 मई को यानि अगले दिन की सुबह 4 बजकर 19 मिनट पर यह त्यौहार समाप्त हो जाएगा। इस बार गंगा सप्तमी के दिन 3 शुभ योग बनते हुए दिख रहे हैं। इन योग में मां गंगा की आरती और पूजा करने से विशेष लाभ मिलेगा। वहीं आज ही के दिन रवि योग, वृद्धि योग, और करण योग का भी आरंभ हो रहा है, जिससे मां पूजा अर्चना का अधिक महत्व होगा।

जानें गंगा सप्तमी की पूजा विधि:

आपको बता दें कि गंगा सप्तमी के अवसर पर, भक्त भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। वहीं इस दिन, शिवलिंग पर गंगाजल से जलाभिषेक किया जाता है। यदि संभव हो, तो भक्तों को गंगा नदी में स्नान करना चाहिए। इस दिन स्नान करने से मान्यता है कि भक्त को सभी कष्टों, दुःखों और पापों से मुक्ति प्राप्त होती है।

(डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews