गजब का फायदा करते हैं ये 4 रत्न, धारण करते ही होने लगेगा धन लाभ

Gem Astrology

Gem Astrology: रत्न शास्त्र ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसमें कुछ ऐसे रत्नों का उल्लेख दिया हुआ है, जो व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी तरह की समस्याओं का समाधान करने की ताकत रखते हैं। कई बार ग्रहों की स्थिति व्यक्ति के जीवन में परेशानियां उत्पन्न करती है, लेकिन रत्नों की सहायता से इस अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है।

रत्न शास्त्र के मुताबिक हर व्यक्ति को अपनी राशि और कुंडली में ग्रहों की स्थिति के आधार पर रत्न धारण करना चाहिए। रत्नों को मन मुताबिक धारण करने से बेहतर है कि इसके लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले ली जाए। चलिए आज कुछ ऐसे रत्नों के बारे में जानते हैं, जिन्हें धारण करने के बाद मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और जातक पर धन की वर्षा होने लगेगी।

नीलम

नीलम एक बहुत ही प्रभावशाली रत्न है और इसे धारण करने वाले व्यक्ति की किस्मत देखते ही देखते बदल जाती है। इस रत्न का संबंध शनि ग्रह है और इसे धारण करने के तुरंत बाद से इसका असर दिखाई देने लगता है। धन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए भी इस उपयुक्त माना गया है।

पन्ना

पन्ना रात धारण करने वाला व्यक्ति नौकरी और व्यापार में खुद सफलता पाता है। इसका संबंध बुध ग्रह से है, हो व्यक्ति की बुद्धि और आत्मविश्वास में वृद्धि करता है। अगर व्यवसायी इसे धारण करते हैं, तो उन्हें बिजनेस में लाभ होता है और धन की आवक बढ़ती है।

जेड स्टोन

ये एक ऐसा रत्न है जो व्यक्ति की एकाग्रता वृद्धि करने का काम करता है। विद्यार्थियों को अक्सर ही इस रत्न को धारण करने की सलाह दी जाती है। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की और धन लाभ के लिए भी इसे धारण किया जाता है। इसे पहनने वाले व्यक्ति को समाज में खूब मान सम्मान मिलता है।

टाइगर रत्न

आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे लोगों के लिए टाइगर रत्न बहुत ही लाभकारी माना जाता है। धारण करते ही ये अपना असर दिखाने लगता है और जातक को सारी समस्याओं का समाधान मिलने लगता है। अगर आप अपने करियर को लेकर चिंतित है तो इस रत्न को धारण करने के बाद आपके तरक्की के द्वार खुल जाएंगे।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इनके सत्य और सटीक होने का दावा नहीं करता। उपयोग से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews