Baby Name: ‘R’ अक्षर से बेटी को दें सुंदर नाम, यहां देखें अर्थपूर्ण नामों की लिस्ट

हर माता-पिता अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर नाम देना चाहते हैं। अगर आपके घर में बेटी का जन्म हुआ है तो उसके लिए कुछ प्यारे नाम चुने जा सकते हैं।
Unique Baby Name

Baby Name: बच्चे हर घर की रौनक होते हैं। जब घर में नन्हे मेहमानों का आगमन होता है तो पूरा घर खुशियों से भर जाता है। बच्चों के आने के पहले से ही उसके लिए सारी तैयारियां होने लगती है। बच्चों के आने के पहले से ही उसके नाम पर भी चर्चा होने लगती है कि आखिरकार उसे यूनिक नाम कैसे दिया जाए।

आजकल माता-पिता के नाम को जोड़कर कोई नाम बच्चों को दिया जाता है। लेकिन फिर भी हिंदू धर्म में जन्मतिथि और समय के मुताबिक निकलने वाले अक्षर के आधार पर नामकरण किया जाता है। अगर आपके घर में नन्ही परी का आगमन हुआ है और उसका नाम R अक्षर से रखना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ खूबसूरत नाम और उनके अर्थ लेकर आए हैं।

रक्षा

यह छोटा सा लेकिन खूबसूरत नाम है जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ रक्षा यह संरक्षण करने वाला होता है।

रमा

यह भी सुंदर नाम है जिस पर नामकरण किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ देवी लक्ष्मी और प्रसन्न करने वाला होता है।

रंजना

यह एक यूनिक नाम होगा जो आप बेटी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ मनभावन और प्रसन्न होता है।

रीत

यह एक सुंदर नाम है जो आप बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ परंपरा और संस्कृति है।

रीठी

यह सुंदर नाम है जो बच्चे के लिए प्यार रहेगा। इस नाम का अर्थ हर्षित होता है। हर्षित यानी कि आनंददायक।

रीवा

यह हमारे देश में बहने वाली एक पवित्र नदी का नाम है जिस पर आप अपनी बेटी को नाम दे सकते हैं।

रेनिशा

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ सच्ची और भगवान का उपहार होता है।

रेशिका

यह भी एक सुंदर सा नाम है जो बेटी के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ रेशमी और संत होता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews