Baby Name: घर आई नन्ही परी को दें ये प्यारे नाम, अर्थ जान खुश हो जाएगा दिल

baby name

Baby Name: हर माता पिता अपने बच्चों को सबसे खूबसूरत नाम देना चाहते हैं। वो यह सोचते हैं कि उनके बच्चे का नाम ऐसा हो जो उसके जीवन पर गहरा प्रभाव डालने का काम करे और उसे अच्छे व्यक्तित्व का इंसान बनाए। हम हमेशा से सुनते आए हैं कि जैसा नाम वैसा काम क्योंकि व्यक्ति के नाम का उसके जीवन पर वाकई में गहरा असर पड़ता है।

आपके घर में किसी नन्ही परी का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई प्यारा सा नाम ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन नाम की लिस्ट लेकर आए हैं। यहां पर उनके अर्थ भी मौजूद है। सबसे खास बात यह है कि इन नाम का मतलब प्यार यानी की प्रेम होता है। यह सारे नाम अ अक्षर से हैं जो आप अपनी प्यारी सी बेटी को दे सकते हैं। चलिए खूबसूरत नाम और उनके अर्थ जान लेते हैं।

अभिनिति

यह बहुत ही प्यारा नाम है जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ दोस्ती, धैर्य और दयालुता होता है। अगर आप अपनी बच्ची को यह नाम देते हैं तो उसके अंदर धैर्य और दयालुता का गुण हमेशा बना रहेगा।

अनावी

अगर आप बच्ची को कोई बहुत ही सुंदर नाम देना चाहते हैं तो अनावी बेस्ट रहने वाला है। यह एक यूनिक नाम है जो आप में से बहुत कम लोगों ने सुना होगा। इस नाम का अर्थ हृदय से बनाया हुआ यानी कि दिल से निर्मित किया हुआ होता है।

अनुरति

यह भी एक खूबसूरत नाम है जो नन्ही सी बेटी पर खूब जचने वाला है। इस नाम का अर्थ प्यार स्नेह और भक्ति होता है। इस नाम के लोग हमेशा लोगों से स्नेह बनाकर रखते हैं और सभी से अच्छी तरह पेश आते हैं।

अरनवी

कोई अट्रैक्टिव सा नाम ढूंढ रहे हैं तो यह नाम बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ सागर जैसे विशाल हृदय वाला यानी कि बड़े दिलवाला होता है। इस नाम के लोगों का दिल बहुत बड़ा होता है और वह हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं।

अरुद्रा

किसी यूनिक नाम की तलाश में हैं तो इस नाम का चुनाव किया जा सकता है। इसका अर्थ दयालु और सौम्य होता है। ये नाम आपकी बेटी को विनम्र स्वभाव का बनाएगा और उसके अंदर दया के गुण विकसित करेगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews