Baby Name: प्यारी बिटिया को दें मौसम से जुड़े ये नाम, बहुत सुंदर है इनका अर्थ

हर माता पिता अपने बच्चों से जुड़ी चीज को बेहतर से बेहतर बनाना चाहते हैं। अगर आपको बच्चों का नामकरण करना है तो मौसम के ऊपर नाम रखा जा सकता है।
baby name

Baby Name: हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए सारी चीज खास बनाना चाहते हैं। बच्चों के जन्म के बाद से ही घर में होने वाली हर चीज को उनके हिसाब से किया जाता है। बच्चों के लिए कौन सी चीज कंफर्टेबल रहेगी उन्हें किस चीज से परेशानी हो सकती है इन सारी बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाता है।

हिंदू धर्म में नामकरण संस्कार होता है, जिसे 16 संस्कारों में काफी महत्वपूर्ण माना गया है। जब भी नामकरण की बारी आती है तो सभी माता-पिता अपने बच्चों के लिए बेस्ट से बेस्ट नाम ढूंढते हैं। अगर आपके घर में भी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है, तो जाहिर सी बात है कि आप उसके लिए प्यारे नाम की तलाश कर रहे होंगे। अगर आपको कोई यूनिक और प्यारा नाम रखना है तो आज हम आपको मौसम पर आधारित कुछ नाम बताते हैं, जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं।

अधीरा

यह बहुत ही प्यारा नाम होगा जो आप अपनी मां ही गुड़िया को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ मजबूत और बिजली होता है। यह आपकी बच्ची को मजबूत व्यक्तित्व का स्वामी बनाएगा।

अमानी

अगर आपको हटकर नाम की तलाश है तो यह नाम बिल्कुल बेस्ट है। इस नाम का अर्थ वसंत होता है जो की बहुत ही प्यारा मौसम है और प्रकृति में अनुपम सुंदरता लेकर आता है।

ग्रीष्मा

यह बहुत ही छोटा लेकिन सुंदर नाम है जो बच्ची को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ गर्मी होता है।

केया

यह बहुत छोटा सा लेकिन प्यारा नाम है जो बच्चे के लिए बेस्ट साबित होगा। यह मानसून में उगने वाला एक फूल है जो बहुत खूबसूरत होता है।

मंजरी

यह भी एक सुंदर नाम है जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ खिलना होता है। जिस तरह से कोई फूल खिलता है, उस तरह से नाम आपके बच्चे के जीवन को हमेशा खूबसूरत बनाकर रखेगा।

जीवा

यह दो अक्षर का बहुत ही सुंदर नाम है जिस पर बेटी का नामकरण किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ बसंत होता है।

ओश्मा

अगर अपनी बेटी के लिए किसी यूनिक नाम की तलाश कर रहे हैं तो ये नाम बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ गर्मी का मौसम होता है।

सिएना

अगर आपको अपनी बच्ची को बिल्कुल हटकर नाम देना है, जो किसी ने नहीं सुना है। तो इस नाम का चुनाव किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ हेमंत ऋतु होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews