बेटी को दें राधा रानी से जुड़े ये प्यारे नाम, जीवनभर मिलेगी खुशियां और सफलता

baby names

Baby Name: हर व्यक्ति के जीवन में सबसे खुशनुमा पहलू वो होता है, जब घर में नन्हें मेहमान का आगमन होता है। घर में आया एक नन्हा सा बच्चा न सिर्फ मां-बाप बल्कि पूरे परिवार की खुशियों की वजह बन जाता है। बच्चों का सभी जोर-शोर से स्वागत तो करते ही हैं, साथ ही इस सोच में भी पड़ जाते हैं कि उन्हें उनका नाम क्या रखना चाहिए। बच्चों का नामकरण एक ऐसी विधि है, जिसे बहुत ही ध्यानपूर्वक किया जाता है क्योंकि कहा जाता है कि व्यक्ति का नाम उसके व्यक्तित्व के कई पहलुओं को तय करता है।

धार्मिक ग्रंथ और शास्त्रों में दिए गए उल्लेख के मुताबिक व्यक्ति का नाम उसके भविष्य पर गहरा असर डालता है। वैसे भी हम सब ने सुना है, जैसा नाम वैसा काम। जब भी बच्चे का नाम रखने की बात आती है व्यक्ति यही सोचता है कि भगवान के नाम पर नामकरण हो, अगर आपके घर पर भी कोई नन्ही परी आई है और आप उसका नाम रखना चाहते हैं, तो हम आपको कृष्णप्रिया राधारानी के कुछ नाम और उनके अर्थ बताते हैं।

रिद्धिका

राधा जी का ये नाम बहुत ही खूबसूरत है। इस नाम का मतलब भगवान कृष्ण के प्यार का प्रतीक कर सफल व्यक्ति होता है।

गौरांगी

राधा जी का रंग गौ की तरह श्वेत था और उनके इस वर्ण के चलते उन्हें गौरांगी कहा जाता है। इसका मतलब गौरे रंग वाली, सुंदर और खूसबूरत होता है।

वृत्तिका

ये बच्ची का बहुत ही खूबसूरत और यूनिक नाम है। इसका अर्थ जीवन में सफलता होता है। अगर आप अपनी परी को अलग और खास नाम देना चाहते हैं, तो ये बिलकुल बेस्ट है।

कनवी

ये बच्ची के लिए एक प्यारा नाम होगा। इस तरह का नाम आपने ज्यादा सुना भी नहीं होगा क्योंकि ये काफी यूनिक है। इसका मतलब भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी होता है।

वृंदा

ये एक छोटा सा और बहुत ही प्यारा नाम है। राधा रानी के इस नाम का मतलब पवित्र होता है। तुलसी को भी वृंदा कहा जाता है क्योंकि वो सबसे पवित्र होती है।

केशव

भगवान श्रीकृष्ण को अनेकों नाम से बुलाया जाता है और उसमे से एक केशव भी है। राधा रानी माधव की अतिप्रिय हैं इसलिए उनका नाम केशवी पड़ा। आप भी अपनी बच्ची को ये प्यारा सा नाम दे सकते हैं।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews