Baby Name: जुड़वा बेटियों को दें ये प्यारे नाम, खुशी और समृद्धि से भरा रहेगा नन्ही परियों का जीवन

हिंदू धर्म में होने वाले 16 संस्कारों में से एक नामकरण संस्कार भी है। इस संस्कार के जरिए बच्चों को जिंदगी भर के लिए नाम के रूप में एक पहचान दी जाती है।
Baby Name

Baby Name: हर माता-पिता के लिए उनकी संतान सबसे ज्यादा कीमती होती है। माता-पिता अपनी संतान से जुड़ी हर चीज को बेहतर और खास बनाने की पूरी कोशिश करते हैं। उनके लिए कपड़े की खरीदी से लेकर खिलौने, सारे सामान यहां तक घर के हर एक चीज भी ध्यान से खरीदी जाती है। बच्चों का नामकरण भी एक ऐसी ही प्रक्रिया है जिसे माता-पिता बहुत ही उत्साह के साथ निभाते हैं।

हिंदू धर्म में 16 संस्कार किए जाते हैं, जिनमें से एक नामकरण संस्कार भी है। नामकरण संस्कार के जरिए बच्चों को एक खूबसूरत नाम जिंदगी भर के लिए दिया जाता है जो उनकी पहचान बन जाता है। सभी यह चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम बहुत ही प्यार और अर्थवान हो, जो उनके जीवन पर अच्छा असर डालने का काम करे। अगर आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और वह दोनों जुड़वा बेटियां हैं। तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे प्यारे और ट्रेंडी नाम लेकर आए हैं, जो आप अपनी बच्चियों को दे सकते हैं। चलिए ये नाम और इनके अर्थ जानते हैं।

आशी-आशिता

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपनी जुड़वा बेटियों के लिए चुन सकते हैं। इन यूनिक नाम का अर्थ खुशी होता है। बेटियां तो वैसे भी परिवार के जीवन में खुशियां भरने का काम करती है।

चारू-चार्वी

यह प्यारा नाम बच्चों के लिए चुना जा सकता है। यह बहुत ट्रेंडी नाम है जिनके अर्थ खूबसूरत होता है। यह आपकी बच्चियों के व्यक्तित्व को खूबसूरत बनाने का काम करेंगे।

देविना-देविका

यह भी दो सुंदर नाम है जो जुड़वा बेटियों के लिए बेस्ट है। इस नाम का अर्थ देवी होता है। यह नाम आपकी बच्चियों में अच्छे गुण विकसित करेगा।

देवांगी-दिव्यांशी

यह बहुत ही सुंदर नाम हैं, जो आप बच्चियों को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ दिव्य होता है जो आपकी बच्चियों में अच्छे गुणों का विकास करेगा और उन्हें बेहतर व्यक्तित्व देगा।

मोहिनी-श्रेया

यह दोनों अलग लेकिन खूबसूरत नाम हैं, जो बच्चियों को दिए जा सकते हैं। इन दोनों नाम का अर्थ सबसे सुंदर होता है। वैसे भी बेटियां हर माता-पिता के लिए सबसे प्यारी और सुंदर होती हैं।

अंतरा-अक्षरा

यह दोनों काफी पॉपुलर नाम है जिन पर नामकरण किया जा सकता है। यह संगीत के सुरों से संबंधित नाम हैं, जो आपकी बच्चियों को जीवन को हमेशा खुशियों से भरा हुआ बना कर रखेंगे।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews