Baby Name: जुलाई में जन्में बच्चों को दें ये यूनिक नाम, यहां देखें खूबसूरत अर्थ

हर माता-पिता अपने बच्चों को सबसे हटकर और प्यारा नाम देना चाहते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ सुंदर नाम और उनके अर्थ बताते हैं।
Unique Baby Name

Baby Name: बच्चे ईश्वर का रूप कहलाते हैं। जब घर में नन्हे मेहमानों का आगमन होता है। तब सारा घर खुशियों से भर जाता है और नन्ही किलकारियां सभी का दिल जीत लेती है। माता-पिता के लिए बच्चे किसी अनमोल तोहफा से कम नहीं होते।

जब बच्चे का घर में आगमन होता है तो मामा, मौसी, बुआ को उनके लिए कोई प्यारा नाम ढूंढने की जिम्मेदारी भी सौंपी जाती है। जब नामकरण करना होता है तो ढेर सारे नाम दिमाग में आते हैं और सभी बच्चों को अपने पसंदीदा नाम से बुलाना चाहते हैं। फिलहाल जुलाई का महीना चल रहा है और अगर इस महीने में आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है या फिर होने वाला है। तो आज हम आपके लिए कुछ परफेक्ट नाम लेकर आए हैं जिन पर आप बच्चों का नामकरण कर सकते हैं।

आदित्री

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ सर्वोच्च सम्मान होता है। इसका संबंध माता लक्ष्मी से भी है और स्वयं देवी लक्ष्मी को यही कहा जाता है।

अधीरा

यह भी एक यूनिक नाम होगा जिस पर नामकरण किया जा सकता है। इसका अर्थ मजबूत और बिजली होता है। यह नाम आपकी बच्ची को जीवन की नई दिशा देगा।

पवित्रा

यह एक सुंदर नाम है जो बेटी के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ शुद्ध होता है। रेशम के धागों की बनी हुई माला भी यही कहलाती है।

सबरंग

बेटे का नामकरण करना है तो यह बहुत ही हटकर और प्यारा नाम होगा। इस नाम का अर्थ रेनबो यानी कि इंद्रधनुष होता है। यह नाम आपके बच्चे के जीवन को अलग-अलग रंगों से भर देगा।

दर्पण

यह एक प्यारा नाम है, जो आप अपने बेटे को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ आईना या शीशा होता है। यह लोग काफी बुद्धिमान और व्यावहारिक होते हैं।

दक्ष

यह छोटा सा लेकिन बहुत खूबसूरत नाम है। इस नाम का अर्थ सक्षम, उदार, कुशल और दयालु होता है। बेटे को दिया गया यह नाम उसमें अच्छे गुणों का विकास करेगा।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews