हनुमान जयंती 2026 पर करें ये खास उपाय, मांगलिक दोष से मिलेगा छुटकारा, टल जाएंगे सारे संकट

हनुमान जी अपने भक्तों की हर संकट से रक्षा करते हैं। अगर आप मांगलिक दोष का सामना कर रहे हैं तो बजरंगबली की कृपा से इससे भी छुटकारा पा सकते हैं। चलिए आपको हनुमान जयंती पर किए जाने वाले कुछ खास उपाय बता देते हैं।
Hanuman Jayanti 2026

कई बार व्यक्ति के साथ ऐसा होता है कि उसके जीवन में सब कुछ होता है। वो धन, दौलत बरकत, ऐश्वर्य, मान सम्मान सब हासिल कर लेता है लेकिन उसे जीवन साथी नहीं मिल पाता है। कभी शादी की बात नहीं बन पाती तो कभी बनी हुई बात में अचानक रुकावट आ जाती है।

ज्योतिष के मुताबिक जिन लोगों की कुंडली में मांगलिक दोष होता है। उन्हें अक्सर इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मांगलिक दोष मंगल से जुड़ा हुआ है, जिसे शांत करने में हनुमान जी आपकी मदद कर सकते हैं। 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। बजरंगबली मंगल ग्रह के अधिपति देवता हैं। ऐसे में अगर आप मांगलिक दोष का प्रभाव कम करना चाहते हैं तो यह दिन सबसे खास रहने वाला है। आपको केवल कुछ आसान से उपाय करने हैं और आपकी जिंदगी में खुशियां भर जाएंगी।

क्या है पूजा का समय

हनुमान जयंती पर पूजा का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:38 से 5:24 तक है। सुबह के समय पूजा का उत्तम समय 6:10 से 7:44 तक है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:50 तक। वही शाम की पूजा का समय 6:39 से 8:06 तक है।

करने होंगे ये उपाय

  • हनुमान जयंती पर बजरंगबली को चमेली के तेल में मिलाया हुआ चोला चढ़ाना शुभ माना गया है। इससे मंगल का अशुभ प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगता है।
  • अगर आप किसी तरह का मानसिक तनाव झेल रहे हैं या फिर कोई अज्ञात भय आपको परेशान कर रहा है, इसके लिए सुंदरकांड का पाठ करें। दोस्त दूर होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होने लगेगी।
  • हनुमान जी लाल रंग पसंद करते हैं। उन्हें गुलाब के फूल अर्पित करें और भोग में बूंदी या बेसन के लड्डू रखें। इससे मंगल ग्रह शांत होता है और शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
  • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक हनुमान जी वहां सबसे पहले पहुंचते हैं जहां प्रभु श्री राम का नाम लिया जाता है। मांगलिक दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो राम नाम का जब 108 बार करें।
  • मंदिर में जाकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें। भक्तों के साथ मिलकर किया गया कीर्तन नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है।
  • शादी में बाधा आ रही है तो हनुमान जयंती का बजरंग बाण का पाठ जरूर करें।
  • हनुमान जन्मोत्सव पर बंदरों को गुड़ चना खिलाना शुभ माना गया है। अगर आप चाहे तो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़ और लाल मसूर की दाल का दान कर सकते हैं। इससे ग्रहों की नकारात्मकता दूर होती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews