अगर लाख कोशिश करने के बाद भी हाथ नहीं लगती सफलता, तो अपनाएं ये ज्योतिष उपाय

astro tips

Jyotish Tips: लाख कोशिश करने के बाद भी अक्सर लोगों को सफलता हाथ नहीं लगती है। वहीं कुछ लोगों को थोड़ी ही मेहनत करने पर सफलता मिल जाती है। जब कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है तो व्यक्ति निराश हो जाता है और आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा ही होता है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है बल्कि यह बात जानने की जरूरत है की कहीं किसी प्रकार का दोष आपकी कुंडली में तो नहीं है, और अगर है तो इसे किस प्रकार दूर किया जा सकता है ज्योतिष शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि जब चंद्रमा कमजोर होता है तो नौकरी में सफलता मिलने में मुश्किलें आती है। इस वजह से व्यक्ति का आत्मविश्वास धीरे-धीरे कम हो जाता है, बेचैनी होने लगती है, साथ ही साथ मन में नकारात्मक विचार आने लगते हैं। ऐसी स्थिति को सुधारने के लिए नौकरी में मनचाही सफलता पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ उपायों को करने से चंद्रमा मजबूत होता है और नौकरी में आ रही परेशानियां भी दूर हो जाती है।

सफलता पाने के लिए क्या-क्या उपाय करें

1. अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो आपको इस बात पर ध्यान देना होगा की गलती से भी आपके हाथों से दूध और जल व्यर्थ ना हो। ज्योतिष शास्त्र में ऐसा कहा गया है कि जब खुदके हाथों से दूध या जल व्यर्थ होता है तो इससे स्वयं की हानि होती है। कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए प्रत्येक सोमवार को किसी जरूरतमंद महिला को दूध दान करें।

2. रोजाना रात में चांदी के गिलास में पानी भरकर रख दें। सुबह होते ही सबसे पहले चांदी के भरे ग्लास का पानी पी लें।

3. घर में भगवान शंकर की तस्वीर या मूर्ति जरूर रखें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शिव जी के सिर पर चंद्रदेव विराजमान हो ऐसी ही मूर्ति या तस्वीर रखें।

4. चंद्रमा का संबंध मां से होता है। इसलिए चंद्रमा को मामा कहा जाता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत रहे, आपको नौकरी में तरक्की और सफलता मिले तो आपको अपनी मां को प्रसन्न रखना चाहिए। उनका आदर करें रोजाना सुबह उठने के बाद अपनी मां के चरण स्पर्श करें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत हो जाएगी।

इन उपायों के अलावा आप कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रख सकते हैं

नौकरी के लिए आवेदन करते समय अपनी कुंडली में शुभ योगों का ध्यान रखें।

नौकरी के लिए इंटरव्यू जाते समय अपने साथ कोई शुभ वस्तु लेकर जाएं।

अपने घर में मंदिर में दीपक जलाएं और नियमित रूप से पूजा करें।

दान-पुण्य करें और जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

(डिस्क्लेमर : ये लेख विभिन्न धार्मिक स्त्रोतों से प्राप्त जानकारियों के आधार पर लिखा गया है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews