मंगलवार के दिन आजमाएं लाल मिर्च के ये 4 टोटके, कर्ज से मिलेगी मुक्ति, रातोंरात बदल जाएगी किस्मत

मंगलवार के दिन आजमाएं लाल मिर्च के ये 4 टोटके, कर्ज से मिलेगी मुक्ति, रातोंरात बदल जाएगी किस्मत

Lal Mirch Ke Totke : हिन्दू धर्म में मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने का विशेष महत्व है। हनुमान जी को वायुपुत्र, मारुतिनंदन, अंजनीपुत्र, बजरंगबली, आदि नामों से भी जाना जाता है और उन्हें भगवान श्रीराम के दिव्य भक्त के रूप में पूजा जाता है। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होता है। हनुमान जी के प्रति विशेष श्रद्धा और भक्ति आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लाती है। ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार को कुछ विशेष उपायों के करने से आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। तो यदि आप भी कर्ज से छुटकारा पाकर रातोंरात अपनी किस्मत बदलना चाहते हैं तो लाल मिर्च के टोटके जरुर आजमाइए। आइए जानें विस्तार से…

कर्ज से मिलेगी मुक्ति

यदि आप बहुत ही ज्यादा कर्ज में डुबे हुए हैं और उससे जल्द ही मुक्ति पाना चाहते हैं तो पांच सूखी लाल मिर्च को घर से बाहर निकलते समय मेन गेट के पास रख दें। इस उपाय को ध्यानपूर्वक, श्रद्धा और निष्ठा के साथ करना चाहिए ताकि कर्ज से मुक्ति पाने में आसानी हो। इससे आपके सारे काम में सफलता भी मिलेगी। साथ ही कर्ज से छुटकारा भी मिल जाएगा।

जल्द बनेंगे विवाह के योग

यदि किसी की शादी में बाधाएं आ रही हो या फिर शीघ्र विवाह के योग बनाना चाहते हों तो मंगलवार के दिन 7 लाल मिर्च और 7 हल्दी एक पीले कपड़े में बांधकर पूजा गृह में रख दें। ऐसा आप हर मंगलवार को करें। आप चाहें तो हर मंगलवार को लाल मिर्च और हल्दी के गांठ को बदल सकते हैं। इससे आपके जीवन की सारी बाधाएं जल्द समाप्त हो जाएगी और जल्द विवाह के योग बन जाएंगे।

आय में होगी वृद्धि

आय और सौभाग्य में वृद्धि प्राप्त करने के लिए हर मंगवार को 7 लाल मिर्च सफेद कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को ध्यानपूर्वक, श्रद्धा और निष्ठा के साथ करें। इससे आपको मन मुताबिक आय और सौभाग्य में सुधार प्राप्त होगा।

तरक्की के लिए

करियर और कारोबार में तरक्की और उन्नति प्राप्त करने के लिए मंगलवार के दिन मिट्टी के दीये में सरसो का तेल, 7 सूखी लाल मिर्च और नमक डालें। जिसके बाद उसे घर के उत्तर दिशा में रखें। इस उपाय को करने से आपको जीवन में अपार सफलता मिलेगी।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews