C अक्षर से अपनी लाडली को दें ये प्यारे नाम, खूबसूरत व्यक्तित्व की मालिक बनेगी बच्ची

Baby Name

Baby Name: घर में जब नन्हे बच्चे का आगमन होता है, तो माता-पिता की कई जिम्मेदारियां बढ़ जाती है। बच्चों की हर छोटी से छोटी चीज को खास बनाने की कोशिश की जाती है। इसी के साथ एक काम यह भी होता है कि बच्चे को प्यारा और यूनिक नाम दिया जाए। अच्छे नाम के साथ माता-पिता यह भी सोचते हैं कि नाम अर्थवान होना चाहिए ताकि बच्चों के जीवन पर उसका अच्छा असर पड़े।

अगर आप हाल ही में किसी नन्ही परी के माता-पिता बने हैं और अपनी बेटी को कोई प्यार और खूबसूरत नाम देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए C लेटर से कुछ खूबसूरत नाम की लिस्ट लेकर आए हैं। इनमें से आप अपनी पसंद के मुताबिक नाम चुन सकते हैं।

चेतना

कोई प्यारा और यूनिक नाम तलाश रहे हैं तो बेटी को यह नाम दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ भी काफी खूबसूरत है। उत्कृष्ट बुद्धि ,शक्ति, धारणा और चेतना से भरा हुआ इस नाम के अर्थ हैं।

चित्राक्षी

अगर आप अपनी बेटी के लिए कोई बहुत यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बेस्ट साबित होने वाला है। रंगीन आंखों और रंगीन आंखों वाले व्यक्ति को यही कहा जाता है।

चित्रांशी

एक बहुत ही खूबसूरत नाम है जो बेटी के लिए चुना जा सकता है। खूबसूरत सी तस्वीर के हिस्से को चित्रांशी कहा जाता है। ये आपकी बच्ची को रूपवान बनाएगा।

चैत्रिका

अगर आप कोई हटकर नाम तलाश रहे हैं तो बेटी को चैत्रिका नाम दिया जा सकता है। किसी बड़ी सी तस्वीर के हिस्से या फिर कहानी के छोटे भाग को यही कहा जाता है।

चेष्टा

यह थोड़ा यूनिक नाम है जो बेबी गर्ल के लिए परफेक्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ इच्छा, अंतहीन इच्छा और कोशिश करना होता है।

चित्रांगदा

ये एक बहुत ही यूनिक और खूबसूरत नाम है जो बेटी के लिए बिल्कुल शानदार रहेगा। आपको बता दें कि यह नाम धार्मिक ग्रंथ महाभारत से जुड़ा हुआ है।

चंद्रिका

थोड़ा हटकर और यूनिक नाम चाहते हैं तो इस नाम का चुनाव किया जा सकता है। चांदनी और चांद की सुखमय रोशनी को चंद्रिका कहा जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews