ट्विंस बच्चों को दें ये प्यारे नाम, यहां जानें खूबसूरत अर्थ, देखें लिस्ट

baby names

Baby Name: घर में जब नन्हे मेहमानों का आगमन होता है तो हर ओर खुशियां छा जाती है। बच्चे के आगमन के बाद उसके नामकरण की तैयारी भी होने लगती है। हर कोई नन्हे मेहमान को यूनिक और प्यारा नाम देना चाहता है। नामकरण की बात आते ही हर जगह ट्रेडिंग और पॉपुलर नाम की तलाश की जाने लगती है। घर के जितने भी सदस्य होते हैं वह कोई ना कोई नाम सजेस्ट करते हैं और कई सारे नाम में से कोई एक प्यारा नाम चुना जाता है। अगर आपके घर में भी किसी बच्चे का आगमन हुआ है और अगर यह ट्विंस हैं तो आज हम जुड़वा बच्चों के लिए कुछ बेहतरीन नाम लेकर आए हैं। चलिए आपको कुछ प्यारे से नाम बताते हैं।

आदि-अनंत

इन दो नाम में से आदि का अर्थ शुरुआत और आरंभ होता है। वहीं अनंत का अर्थ जिसका कोई अंत न हो होता है।

रुद्रांश-प्रियांश

रुद्रांश एक बहुत ही खूबसूरत नाम है जो भगवान शिव से जुड़ा हुआ है। प्रियांश भी एक सुंदर नाम है जिसका मतलब सबसे प्यारा होता है।

अहान-आरुष

अहान का मतलब सूर्योदय और सुबह की पहली किरण होता है। आरुष का अर्थ भी सूर्य और सुबह की लाल किरण होता है।

कविश-कनिश

कवियों के राजा को कविश कहा जाता है और यह भगवान गणेश से जुड़ा हुआ एक नाम है। कनिश का अर्थ भी राजा होता है जो आपके बच्चे में नेतृत्व करने के गुण विकसित करेगा।

केयान-केयांश

केयान एक प्यारा नाम है जिसका अर्थ राजा और मुकुट होता है। केयांश का मतलब सर्वगुण संपन्न होता है। इस नाम के बच्चे थोड़ा गुस्सैल होते हैं, लेकिन हर क्षेत्र में सफलता पाते हैं।

विहान-अहान

रोशनी से भरी हुई सुबह को विहान कहा जाता है। अहान का मतलब सूर्योदय और सूर्य की किरण होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews