
Mars Transit In Scorpio 2023 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का बड़ा महत्व माना जाता है। मंगल ग्रह को भूमि, साहस, पराक्रम और ऊर्जा का कारक माना गया है। 3 अक्टूबर को मंगल ने अपने मित्र शुक्र की स्वराशि तुला में प्रवेश किया था जो 15 नवंबर तक यही विराजमान रहेंगे। इसके बाद 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जो 3 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा।
ज्योतिष के मुताबिक, ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य ग्रह और ऊर्जा, आत्मा और पिता कारक सूर्य भी 17 नवम्बर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, ऐसे में वृश्चिक राशि में सुर्य मंगल की युति बनेगी और जातकों को विशेष फल की प्राप्ति होगी। कहते है कि अगर मंगल और सूर्य की स्थिति कुंडली में सही है तो जीवन में सुख-समृद्धि आती है, वह हर एक क्षेत्र में कामयाबी, मान-सम्मान और यश की प्राप्ति करता है।
3 राशियों के लिए लकी साबित होने वाला है मंगल का गोचर
मीन राशि : मंगल ग्रह का गोचर शुभकारी साबित हो सकता है। किस्मत का साथ मिल सकता है।देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। जमीन- जायदाद भी खरीद सकते हैं। कोई नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं ।करियर और कारोबार के लिए समय अनुकूल रहेगा, नए मौके मिलने से धनलाभ हो सकता है।रुके अटके कामों को गति मिलेगी।कार्यों में सफलता मिलेगी। शनि की साढ़ेसाती के चलते सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए।
तुला राशि : मंगल ग्रह का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। पार्टनरशिप लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं पूर्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे।वर्तमान में मंगल और सूर्य तुला राशि में विराजमान है,इसके प्रभाव जातकों के लिए संपत्ति या वाहन की खरीद-बिक्री के योग बनेंगे।पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। धनलाभ के भी प्रबल योग बनेंगे।करियर के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं।
सिंह राशि : मंगल ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। प्रापर्टी खरीद सकते है। जमीन- जायदाद के क्रय- विक्रय से लाभ मिलने के योग है।पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। यात्रा पर जा सकते है। किस्मत का साथ मिलेगा और धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं । लंबे समय से रुके कार्य संपन्न होंगे।वर्तमान में शुक्र की राशि तुला में मंगल सूर्य की युति बनी हुई है ।इससे वाहन और प्रापर्टी खरीदने के योग है।प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अनुकूल समय है। सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है।
(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

