स्वादिष्ट खाना बनाने माहिर होते हैं इस 1 अक्षर के जातक, करते हैं मीठी-मीठी बातें, जानें स्वभाव

Name Astrology

Name Astrology : नाम से ही व्यक्ति अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल कर पाता है इतना ही नहीं व्यक्ति के नाम से ही उसे घर वालों की भी पहचान होती है और समाज में भी उसका वर्चस्प होता है। अगर किसी व्यक्ति का नाम ना हो तो कोई उसे पहचान भी नहीं पाए और ना ही उसके बारे में कुछ पता लगाया जा सकता है। नाम का पहला अक्षर ज्योतिष शास्त्र में सबसे ज्यादा महत्वूर्ण माना जाता है।

सिर्फ एक अक्षर से ही व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई सारी बातों के बारे में पता लगाया जा सकता है जैसे स्वभाव, व्यक्तित्व, भविष्य आदि। नाम तो वैसे भी हर व्यक्ति की पहचान होता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे नाम के अक्षर बताए गए हैं, जिससे शुरू होने वाले नाम के जातक खाना बनाने में माहिर होते हैं। ये अपनी मीठी-मीठी बातों से दूसरों को जल्द अपनी और आकर्षित कर लेते हैं। चलिए जानते हैं इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगों के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में –

Name Astrology : ये है वो नामाक्षर

P अक्षर

इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम के जातकों के अंदर कुछ खास क्वालिटी होती है। ये लोगों का दिल आसानी से जीत लेते हैं। हालांकि ये बड़बोले होते हैं। इनके मन में जो आता है ये दूसरों को बोल देते हैं लेकिन बाद में इन्हें पछतावा होता है और ये उसे भूल कर वापस अच्छे से बात कर लेते हैं। हालांकि इनका गुस्सा बेहद ख़राब होता है। स्वभाव से ये गुस्सैल, चिड़चिड़े और स्वाभिमानी होते हैं।

इनके जीवन में कुछ खास लोग होते हैं जो इनकी खूब मदद करते हैं। ये लोग खाना बनाने में माहिर होते हैं। लड़का हो या लड़की इस अक्षर के जातक इतना अच्छा खाना बनाते हैं कि हर कोई उनके खाने का दीवाना हो जाता है। लोग ऊंगलियां चाटते रह जाते हैं। इस नाम अक्षर के जातकों का भविष्य मुश्किलों भरा होता है। लेकिन यह उन मुश्किलों का डटकर सामना करते हैं और मेहनत करके अच्छे मुकाम को हासिल करते हैं।

अपनी एक ऐसी पहचान बनाते हैं जो इन्हें बहुत कम आती है। हर कोई इन्हें इनके नाम से जानता है। इनके पास धन की तो कोई कमी नहीं होती हर तरफ से धन आता है, लेकिन टिकता नहीं है। यह बेहद खर्चीले होते हैं। इन्हें जो पसंद होता है ये वो खरीदना पसंद करते हैं। प्यार के मामले में ये अनलकी होते हैं। इनके जीवन में सच्चा प्यार नहीं मिल पता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews