इन पॉपुलर नामों पर करें बेटे का नामकरण, अर्थ भी है बहुत ही यूनिक

baby name

Baby Name: जब घर में नन्हा बच्चा आता है तो पूरे परिवार की जिंदगी मानो बदल सी जाती है। घर की हर चीज बच्चे के हिसाब से की जाने लगती है। घर का हर सदस्य इस नन्हे मेहमान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाता हुआ दिखाई देता है। कई सारे कामों के बीच एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बच्चे का खूबसूरत नाम ढूंढने के लिए होती है, जिसे अधिकतर मौसी, मामा, बुआ और बड़े भाई बहन निभाते हैं।

अगर आपके घर में भी किसी उनका आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई खूबसूरत सा नाम ढूंढ रहे हैं क्या आज हम आप बेबी बॉय के कुछ शानदार और पॉपुलर नाम बताते हैं जो काफी यूनिक है और बच्चे को जीवन पर गहरा प्रभाव डालेंगे। चलिए ये नाम और उनके शानदार अर्थ जान लेते हैं।

अदम्य

आप अपने क्यूट से बेटे को अदम्य नाम दे सकते हैं यह बहुत ही यूनिक है। इस नाम का अर्थ बहादुर और साहसी होता है, जो आपके बच्चों के अंदर साहसिक गुणों को उत्पन्न करेगा।

नभास

बेटे के लिए यह नाम बहुत ही प्यार और यूनिक रहेगा और इसे अब तक आपने शायद ही सुना होगा। इस नाम में मौजूद नभ शब्द से आप समझ गए होंगे कि इसका संबंध आकाश यानी आसमान से है। इसका दूसरा अर्थ स्वर्ग भी है। ये नाम बच्चे को जीवन में हमेशा ऊंचाई पर पहुंचाएगा।

इधांत

बेटे के लिए यह बहुत ही प्यारा नाम है, जो काफी पॉपुलर और यूनिक भी है। इस नाम का अर्थ प्रकाश और चमकदार होता है। ये नाम आपके बच्चे के जीवन को हमेशा जगमग बनाए रखेगा।

दिवित

यह बहुत ही शानदार और यूनिक नाम है जो बेटे के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहने वाला है। जो अजर और अमर होते हैं उन्हें इसी नाम से पुकारा जाता है। ये नाम बच्चे को जीवन में हमेशा आगे बढ़ने का हुनर देगा।

भाविक

ये बेटे के लिए एक सुंदर नाम है। बॉयज नेम में ये काफी पॉपुलर भी है। इस नाम के 3 अर्थ हैं भगवान, भक्त और खुशी ये तीनों ही अर्थ बच्चे के जीवन को भक्ति, आशीर्वाद के खुशहाली से भर देंगे।

प्रांजल

आप बेटे के लिए कोई बहुत ही पॉपुलर नाम तलाश रहे हैं तो प्रांजल बेस्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ ईमानदार होता है। अर्थ की तरह की आपका बच्चा जीवन के हर क्षण को ईमानदारी से जीता हुआ आगे बढ़ेगा और यश प्राप्त करेगा।

नित्विक

बेटे के लिए ये बहुत ही यूनिक और खास नाम है और इसका अर्थ भी बहुत शानदार है। अनंत और सदैव रहने वाली चीज को नित्विक कहा जाता है। ये बहुत ही शानदार नाम है।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews