रिश्तों की अहमियत समझते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, बनते हैं परफेक्ट लाइफ पार्टनर

Numerology

Numerology: अंक शास्त्र ज्योतिष की एक ऐसी शाखा है जो व्यक्ति की जन्मतिथि पर काम करती है। जिस तरह से 12 राशियां है, उस तरह से 9 मूलांक हैं जो नौ ग्रहों से संबंधित हैं। जन्मतिथि के जोड़ से जो मूलांक निकलते हैं उनसे व्यक्ति के भविष्य का आंकलन ग्रहों की दिशा को देखकर किया जाता है।

अगर हम किसी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में जानना चाहते हैं तो उसकी जन्मतिथि के मूलांक के हिसाब से पता कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ विशेष तारीखों में जन्में लड़कों के बारे में बताते हैं। ये स्वभाव से काफी अच्छे होते हैं और परफेक्ट जीवनसाथी बनते हैं।

मूलांक 2

जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 कहलाता है। जब आप इन तारीखों के अंकों को आपस में जोड़ेंगे तो आखिर में उत्तर आपको 2 ही प्राप्त होगा। इसी तरह से हर व्यक्ति का मूलांक निकाला जाता है।

कैसा होता है स्वभाव

  • अंक ज्योतिष की मानें तो इस मूलांक के लोग काफी अच्छे स्वभाव के होते हैं।
  • यह काफी अच्छे लाइफ पार्टनर साबित होते हैं और शादी के बाद इन्हें बेस्ट पति कहा जाता है।
  • वैवाहिक जीवन में यह हर स्थिति में अपने साथी के साथ डटकर खड़े रहना अच्छी तरह से जानते हैं। परिस्थितियों चाहे विपरीत ही क्यों ना हो यह कभी हार नहीं मानते।
  • इनका व्यवहार बहुत ही शांत और सरल होता है और यह मिलनसार किस्म के होते हैं।
  • यह अच्छी तरह से जानते हैं कि जीवन में शादी और जीवनसाथी का क्या महत्व है। यही कारण है कि यह रिश्ता बखूबी निभाते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews