पार्टनर को आकर्षित करने में कामयाब होते हैं इस भाग्यांक के जातक, जानें कैसी होती है लव लाइफ

numerology

Numerology: हर व्यक्ति की जन्म तिथि उसके बारे में कई बातों का खुलासा कर सकती है। जब भी व्यक्ति के जीवन के बारे में कोई बात पता लगानी होती है तो ज्योतिष का सहारा लिया जाता है। ज्योतिष में 12 राशियों के आधार पर व्यक्ति के भविष्य की गणना की जाती है। राशि के अलावा अंक शास्त्र के जरिए जन्म तिथि से भी बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है।

जन्मतिथि से निकला भाग्यांक आराम से यह बता सकता है कि व्यक्ति की पर्सनैलिटी किस तरह की होगी और वह आगे जाकर भविष्य में क्या करेगा। वह किस तरह का करियर चुनेगा। किन लोगों के साथ उसकी अच्छी बनेगी। आर्थिक स्थिति कैसी होगी। धन संपत्ति के योग बनेंगे या नहीं और वैवाहिक तथा लव लाइफ कैसी होगी इस बारे में भी भाग्यांक सब कुछ बताता है।

भाग्यांक 1

लोगों की जन्मतिथि के अंकों का जोड़ एक आता है उनका भाग्यांक भी यही कहलाता है। याद रखें भाग्यांक निकालने के लिए जन्म की तारीख महीना और साल सभी के अंकों का योग निकाला जाता है। किसी के आधार पर जिन लोगों की पूरी तारीख के अंकों का जोड़ देख आ रहा है वह भाग्यांक एक के जातक कहलाएंगे। चलिए आज हम आपको इन लोगों की लव लाइफ के बारे में बताते हैं।

ऐसा होता है जीवन

  • भाग्यांक एक का संबंध सूर्य ग्रह से होता है जो सभी ग्रहों का राजा है। यही कारण है कि इस भाग्यांक के जातकों में लीडरशिप क्वालिटी होती है।
  • धन संबंधी मामले में इनकी किस्मत बहुत अच्छी होती है और यह मेहनत से खूब पैसा कमाते हैं। ये अच्छी तरह से जानते हैं कि इन्हें धन की बचत किस तरह से करना है।
  • प्रेम संबंधों के मामले में इन लोगों की किस्मत अच्छी होती है और यह पार्टनर पर प्रभाव डालने में कामयाब होते हैं।
  • हालांकि, अगर प्रेम संबंधों में दोनों ही जातक एक ही भाग्यांक के हैं, तो थोड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। एक ही भाग्यांक होने की वजह से यह दोनों एक दूसरे पर हुक्म चलाने की सोचेंगे और लड़ पड़ेंगे।
  • भाग्यांक एक के जातकों के लिए भाग्यांक 3, 5 और 6 के जातक लकी होते हैं। वहीं लोगों के लिए वह वर्ष बहुत ही शुभ होता है जिसकी आंखों का जोड़ एक, दो और चार होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews