मददगार व्यक्तित्व के होते हैं इस भाग्यांक के लोग, इस रंग के इस्तेमाल से चमक उठता है भाग्य

Numerology

Numerology: हमारे सौरमंडल में नौ ग्रह मौजूद है जिनका संबंध व्यक्ति की कुंडली से भी होता है। किसी भी जातक की कुंडली में जो नौ ग्रह विराजित होते हैं, वह उसके जीवन में आने वाले उतार चढ़ाव के बारे में जानकारी देते हैं या यह भी कहा जा सकता है कि उसके जीवन का संचालन करते हैं। अंक शास्त्र भी इन नौ ग्रहों से संबंधित है और इसमें मौजूद 0 से 9 तक के भाग्यांक किसी ना किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं।

किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर उसका भाग्यांक आसानी से निकाला जा सकता है। इसके लिए बस जन्म तिथि के अंकों का जोड़ लगाना होता है और जो उत्तर आता है वह 0 से 9 के बीच होता है जो व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बोलता है। चलिए आज आपको भाग्यांक 1 के जातकों के व्यक्तित्व और जीवन से रूबरू करवाते हैं।

भाग्यांक 1 का व्यक्तित्व

जिन लोगों का जन्म महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है उनका भाग्यांक 1 कहलाता है। इस भाग्यांक के जातक सहयोगी स्वभाव के होते हैं और अपने आसपास के लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन लोगों को दो, चार और सात नंबर वालों से अपने जीवन में काफी सहायता मिलती है। यह नंबर चंद्रमा, राहु और केतु के हैं जो सूर्य के मित्र माने जाते हैं।

कैसा गुजरता है समय

वैसे तो भाग्यांक एक के जातकों का जीवन अच्छा होता है लेकिन सेहत के मामले में इन्हें ब्लड प्रेशर, पित्त और हार्ट संबंधी बीमारी हो सकती है। इन लोगों के लिए आवश्यक है कि यह अपना सूर्य ग्रहण मजबूत बनाकर रखें इसके लिए इन्हें रोजाना सुबह सूरज देवता को जल चढ़ाना चाहिए। सूर्य की पूजन अर्चन करने के साथ सुबह उठकर अच्छा अवश्य खाएं।

ये है शुभ रंग

भाग्यांक एक के जातकों के लिए पीला और सुनहरा रंग शुभ माना गया है। अगर इन्हें किसी शुभ काम के लिए घर से बाहर जाना है तो यह अपने पास पीले रंग का रुमाल रख सकते हैं या चाहे तो इस रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं। जॉब इंटरव्यू पर अगर पीला रंग पहन कर जाएंगे तो भाग्य आपका अधिक से अधिक साथ देगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews