धैर्यवान होते हैं इस भाग्यांक के जातक, इनके उदार व्यक्तित्व का लोग उठाते हैं फायदा

Numerology

Numerology: अंक व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालने का काम करते हैं। अंक शास्त्र के माने तो मूलांक और भाग्यांक ऐसी चीज है जो व्यक्ति के बारे में सब कुछ बता सकते हैं। जन्मतिथि के अंकों के जोड़ से निकलने वाले यह अंक व्यक्ति के बारे में बहुत सी बातें बताते हैं। इसमें व्यक्ति के पूरे जीवन से लेकर उसका करियर, वैवाहिक स्थिति, आर्थिक स्थिति सब कुछ शामिल है। चलिए आज हम आपको कुछ खास तारीखों में जन्मे लोगों के व्यवहार और व्यक्तित्व के बारे में बताते हैं।

भाग्यांक 2

अगर किसी व्यक्ति का मूलांक निकालना है तो उसके जन्म की तारीखों को जोड़ा जाता है लेकिन अगर भाग्यांक प्राप्त करना हो तो जन्म की तारीख के साथ महीना और साल भी जोड़ा जाता है। इन सभी को जोड़ने पर जो साल आता है वह भाग्यांक कहलाता है। ऐसे में जिन लोगों की तारीखों का जोड़ दो आ रहा है उनका भाग्य अंक 2 होता है।

ऐसा होता है व्यक्तित्व

  • भाग्यांक दो के लोगों का संबंध चंद्रमा से होता है। वैसे तो इनका दिल दिमाग काफी शांत होता है लेकिन कभी-कभी इन्हें काफी गुस्सा भी आ जाता है।
  • अपने काम को लेकर ये काफी सेंसिटिव होते हैं लेकिन ज्यादा वक्त तक कोई भी काम करना इन्हें बोर कर देता है।
  • ये लोग काफी धैर्यवान होते हैं और उनके स्वभाव में शिष्टाचार, उदारता और सहिष्णुता देखने को मिलती है।
  • उनकी उदारता की भावना को कई बार लोग गलत समझ लेते हैं लेकिन अगर समय आता है तो यह अपना चतुर व्यक्तित्व दिखने में पीछे नहीं हटते।
  • दूसरों से किस तरह काम निकालना है यह इन्हें भली भांति आता है। यह आपसी सामंजस्य से सब कुछ कर लेते हैं।
  • कठिन परिस्थितियों से निपटना इन्हें अच्छी तरह आता है और यह अपने व्यवहार से सारा काम आसानी से निपटा लेते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews